- Hindi News
- एसपी विजिलेंस के भांजे को शराबी युवकों ने घर में घुसकर पीटा, बोले पुलिस पकड़ेगी तो अपणा बापू छुड़वा
एसपी विजिलेंस के भांजे को शराबी युवकों ने घर में घुसकर पीटा, बोले- पुलिस पकड़ेगी तो अपणा बापू छुड़वा लेगा
विनीत राणा | मोहाली vineet.rana@dbcorp.in
मंगलवाररातशहर के कुछ बिगड़ैल रईसजादों ने शराब के नशे में एसपी विजिलेंस हरगोविंद सिंह के भांजे गुरप्रीत सिंह को घर में घुसकर पीटा और साथ-साथ उनकी बुजुर्ग मां गुरशरण कौर मामा दिल्ली निवासी जसवीर को भी धक्के मारे। गुरप्रीत की इन युवकों से पार्किंग में उस समय कहासुनी थी जब ये युवक शराब पी रहे थे। ये युवक गुरप्रीत का पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंचे और यहां उन्होंने गुंडागर्दी दिखाई। गुरप्रीत को घर से बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया।
ज्यादा हल्ला होता देख पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाकर पहले गुरप्रीत को हमलावरों से बचाया और युवकों को पुलिस का डर दिखाकर यहां से चले जाने को कहा। लेकिन शराबी युवकों ने किसी की नहीं सुनी और कहा कि \\\"वे किसी से नहीं डरते, पुलिस का भी उन्हें डर नहीं है, पुलिस पकड़ लेगी तो अपणा बापू छुड़वा देगा।\\\'
गुस्से में आए लोगों ने इनमें से चार युवकों जसप्रीत, बलजिंदर, हरदीप सिंह गुरतेजइंद्र सिंह को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हमलावरों ने पीसीआर जवानों को भी अपशब्द कहे और फेज-6 सिविल अस्पताल में ड्यूटी डॉक्टर से भी बदसलूकी की। लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई करने के बजाय समझौते में जुटी हुई है। युवकों पर कोई मामला दर्ज किया गया है
जिन हमलावरों को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया है, वे कोई काम नहीं करते। सूत्रों के अनुसार पुलिस पर स्थानीय नेता भी प्रेशर बना रहे हैं, ताकि दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया जाए।
कोई काम नहीं करते युवक
{ घायल के बयान लेने मटौर थाने से एएसआई मोहन सिंह बुधवार दोपहर को अस्पताल गए। गुरप्रीत ने पूरी घटना पुलिस को बताई और शिकायत दी। वहीं, दूसरी तरफ एसएचओ मटौर राजीव कुमार ने बताया कि अभी शिकायतकर्ता ने एक दिन का समय मांगा है। शायद समझौता करने की तैयारी है। पुलिस को बोलेरो जीप से तो कोई पैसे मिले हैं और रिवाॅल्वर के खाली कवर। मारपीट के मामले की जांच की जा रही है।
समझौता कर रहा शिकायतकर्ता, बोलेरो से कुछ नहीं मिला
पुलिस का जवाब
नवनीत ने बताया कि वह लोग तुरंत घायल गुरप्रीत को फेज-6 सिविल अस्पताल ले गए। पुलिस चारों युवकों को भी मेडिकल के लिए लेकर आई हुई थी। आरोपियों ने यहां डॉक्टर से भी बदतमीजी की।
मार्केट वालों ने बताया कि मंगलवार को ही गुरप्रीत की स