पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चांस पे डांस में दिखाए कोरियोग्राफी के हुनर

चांस पे डांस में दिखाए कोरियोग्राफी के हुनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेंटसोल्जरस्कूल फेज-7, में वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें डांस पे चांस की ओर से कोरियोग्राफ किए गए बच्चों ने डांस प्रोग्राम में जमकर हिस्सा लिया। बच्चों में डांस के प्रति एक विशेष प्रकार का रुझान देखने को मिला। जैसे लग रहा था कि कोई राष्ट्रीय प्रोग्राम काे आयोजित किया गया हो, सेंट सोल्जर स्कूल में डांस पे चांस की ओर से किये गये प्रोग्राम में हर प्रकार का भारतीय पारंपरिक डांस (नृत्य) देखने को मिला। जिसमें पंजाब का भांगड़ा, गुजरात का डांडिया, राजस्थान का गरबा, इसके अलावा भारत नाट्यम की प्रस्तुति बच्चों ने बखूबी निभाई दर्शकों ने प्रोग्राम का खूब आनंद लिया और तालियों से बच्चों का उत्साह बढ़ाया। डांस पे चांस ने करवाई बच्चों की कोरियोग्राफी ओनर जगदीप कौर ने बताया कि हर बच्चें के अंदर टैलेंट छुपा होता है केवल बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को जगाने की जरूरत होती है प्रिंसिपल महिंदर टीवाना जी ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि भविष्य में भी डांस पे चांस की तरफ से ऐसे प्रोग्राम आयोजित किये जाएगे ताकि बच्चों में छुपी प्रतिभा को मंच के जरिये निखारा जा सके।

प्रोग्राम के अंत में स्कूल कि तरफ से हैडमैस्ट्रेट अमृता तथा वाइस प्रिंसिपल अंजली ने प्रोग्राम तैयार कराने वाले स्टाफ, सदस्यों बच्चों के अभिभावकों को और खासतौर पर डांस पे चांस की ओनर कोरियोग्राफर जगदीप कौर उनकी पूरी टीम का धन्यवाद व्यक्त करते हुए बच्चों के सुनहरे भविष्य की कामना की।