- Hindi News
- \"हमें जान माल का खतरा, सुरक्षा दो एसएसपी\'
\"हमें जान-माल का खतरा, सुरक्षा दो एसएसपी\'
जहां परवेज को लूटा वहीं पहले भी हुई वारदात
मेरी प|ी से गहने लूट कर ले गए थे
अस्पताल में भर्ती हैं घायल ज्वेलर और कारिंदा
खरड़मेंज्वेलर परवेज जैन से हुई लूट और हमले के बाद वीरवार को सभी ज्वेलर्स ने एसएसपी से मिलकर सुरक्षा के इंतजाम किए जाने की मांग की है। खरड़ ज्वेलर एसोसिएशंस ने दोपहर तक दुकानें बंद रखी। यहां ज्वेलर्स की 45 दुकानें हैं। ज्वेलर्स ने कहा कि पुलिस की तरफ से यहां सुरक्षा के इंतजाम बिल्कुल नहीं है। लूट और क्राइम की बढ़ रही वारदातों से घबराए सभी ज्वेलर्स दुकानें बंद करके एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर से मिले। भुल्लर ने उनको पूछा कि उस एिरया में कितने पीसीआर गश्त करती है। ज्वेलर्स ने कहा मात्र एक। इस जवाब पर एसएसपी हैरानी से बोले-मैं जब यहां पहले था तो तीन पीसीआर लगवाई थी, अब एक रह गई। वीरवार शाम से ही खरड़ में तीन पीसीआर गश्त करेंगी। वह एसपीज के साथ मीटिंग कर अन्य प्वाॅइंट्स भी डिस्कस करेंगे।
लुटेरोंने की रैकी: परवेजजैन की कई साल से खरड़ स्थित सराफा बाजार में संदीप ज्वेलर के नाम से शॉप है। उनके पास दो कारिंदे दीपक और अमरजीत काम करते हैं। दुकान की गली तंग होने के कारण सभी ज्वेलर्स अपनी-अपनी गाड़ी बाहर पार्क करते हैं। परवेज ने रामबाग रोड पर एक गैरेज ले रखा था, जहां अपनी कार पार्क कर कारिंदे अमरजीत की एिक्टवा पर ही दुकान आते-जाते थे। जहां उनके साथ लूट हुई वहां से गैरेज की दूरी 500 मीटर के करीब है। लुटेरों ने रैकी कर वारदात को अंजाम दिया क्याेंकि उनको पता था कि परवेज को अमरजीत रोजाना इस समय गाड़ी तक छोड़ने के लिए जाते हैं।
दुकानें बंद करके एसएसपी से मिलने जाते सराफा बाजार के ज्वेलर्स। फोटो: भास्कर
बुधवार रात भी मोहाली सेक्टर 71 निवासी परवेज जैन और उनके नोकर अमरजीत सिंह को तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और तीन लुटेरे परवेज के हाथ से बैग छीन कर ले गए। जिसमें 50 हजार कैश लाखांे की ज्वेलरी दुकान के लॉकर्स की चाबियां पड़ी हुई थी। बहराल पुलिस ने परवेज के बयानों पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ लूट का केस दर्ज कर लिया है। दोनों घायलो परवेज जैन और अमरजीत का इलाज फेज-6 स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों ही हालत खतरे से बाहर है।
कारिंदा अमरजीत सिंह
ज्वेलर परवेज जैन
सराफा बाजार में 45 ज्वेलरी शॉप हैं, दोपहर तक सभी बंद