- Hindi News
- .12 बोर की तीन गन, .32 बोर की दो रिवॉल्वर सहित पांच गिरफ्तार
.12 बोर की तीन गन, .32 बोर की दो रिवॉल्वर सहित पांच गिरफ्तार
मटौरथानापुलिस ने बुधवार रात करीब साढ़े 12 बजे नाके के दौरान फेज 3बी2 में एक इनोवा गाड़ी की रोककर चेक किया। कार में कपूरथला के संदीप सैनी, नवदीप सिंह, मंजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह होशियारपुर के गांव सलेमपुर के अमरप्रीत सिंह बैठे थे। पुलिस ने गाड़ी की सीटों के नीचे से .12 बोर की तीन गन .32 बोर के दो रिवॉल्वर मिली। पुलिस ने उनको इतने हथियार लेकर घूमने का कारण पूछा तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
^ पांचों युवकों में अमरप्रीत सिंह गुरप्रीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट के केस दर्ज कर लिया है। जबकि संदीप, मंजीत नवदीप सिंह के खिलाफ आवारागर्दी का केस दर्ज किया है। -राजीवकपूर, एसएचओ
एसएचओ मटौर राजीव कुमार ने बताया कि उक्त हथियारों में पकड़े गए आरोपी .12 बोर की दो गन और .32 बोर की एक रिवॉल्वर के ही लाइसेंस दिखा पाए। पुलिस को इन लोगों ने झूठ बोलने का काफी प्रयास किया लेकिन आरोपी अपने ही बातों में फंस गए।
तीन ही दिखा पाए लाइसेंस