पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टैक्सी की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत, ड्राइवर फरार

टैक्सी की टक्कर से स्कूटर सवार की मौत, ड्राइवर फरार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसपीघरके पास एक तेज रफ्तार टैक्सी स्कूटर पर घर जा रहे युवक कुंवर सिंह को टक्कर मार दी। टैक्सी ड्राइवर मौके से फरार हो गया, लेकिन टैक्सी की आगे की नंबर प्लेट टूट कर क्षतिग्रस्त स्कूटर के बोनट में फंस गई। मौके पर पहंुची पुलिस घायल स्कूटर सवार को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में ले गई, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में ही रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के पश्चात शव घरवालों को सौंपा जाएगा।

नंबरप्लेट से पकड़ी गई टैक्सी: एसएचओमटौर राजीव कुमार ने बताया कि हादसा बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। स्कूटर सवार कुंवर सिंह का एक बच्चा है जोकि अभी एक साल का भी नहीं हुआ। वह मोहाली में एक होटल में काम करता था। रात को काम खत्म करने के बाद अपने घर सेक्टर 45 जा रहा था तभी दूसरी तरफ से रही टैक्सी ने उसको टक्कर मार दी। टैक्सी ड्राइवर तो टक्कर मार फरार हो गया था, लेकिन गाड़ी की नंबर प्लेट स्कूटर में फंस गई। पुलिस ने टैक्सी तो कब्जे में ले ली है, लेकिन टैक्स ड्राइवर अभी फरार है।