पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूली स्तर पर ही बच्चों को बताया जाए अधिकारों का महत्व: अमनजोत

स्कूली स्तर पर ही बच्चों को बताया जाए अधिकारों का महत्व: अमनजोत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मातासाहिबकौर पब्लिक स्कूल में मानवीय अधिकार दिवस के अवसर पर कैंपस में एक सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को मानवीय अधिकारों संबंधी अवगत कराना था। सेमिनार का उद्घाटन मुख्यातिथी जिला योजना बोर्ड की प्रधान बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया ने किया। यहां विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया, जिनमें मानवीय अधिकारों की रक्षा, महिलाओं के अधिकार, बाल मजदूरी मानवीय अधिकारों अन्य ज्वलंत मुद्दे चर्चा का विषय रहे। बीबी अमनजोत कौर रामूवालिया ने स्टूडेंट्स और स्टाफ से अपने विचार शेयर करते हुए कहा कि मानवीय कद्रों कीमतों की जानकारी स्कूली स्तर पर ही बच्चों को देनी जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को देश के प्रति उनकी जिम्मेदारी से अवगत कराने की वकालत करते हुए कहा कि स्कूल स्तर पर यह जानकारी हासिल करने वाले बच्चे यकीनन आगे जाकर अच्छे नागरिक साबित होंगे। स्कूल स्तर पर ही लड़कियों को उनके अधिकारों के बारे में अच्छी तरह अवगत कराना आवश्यक बताया और लड़कियों को जागरूरक होने पर जोर दिया।