पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी

बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीरवारकोबिजली कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर एक रोष प्रदर्शन किया गया कर्मचारियों ने कहा कि उनकी मांगों को सरकार की ओर से पूरा नहीं किया जा रहा है जिससे वे परेशान होकर रह गए हैं। आज के रोष प्रदर्शन में टेक्नीकल सर्विस युनियन और पीएसईबी इम्प्लॉइज फेडरेशन एटक की सांझी तालमेल कमेटी के सदस्य शामिल हुए। कर्मचारियों ने बताया कि रोष प्रदर्शन का मुख्य कारण पावर काॅर्पोरेशन की मैनेजमेंट की ओर से लगातार िबजली विभाग के कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है।

अपनी मांगों के बारे बताया कि बिजली कर्मीयों की रेगुलर भर्ती पर रोक लगाई है, जबकि 1992 में बिजली कर्मियों की संख्या एक लाख 20 हजार थी और उस समय कनेक्शनों की संख्या कम थी आज जब कर्मीयों की संख्या 45 हजार के लगभग है और कनेक्शनों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। कर्मचारियों पर काम का बोझ तीन गुना और बढ़ गया। जिस वजह से कर्मचारियों के एक्सीडेंट की संख्या में भी बढ़ोतरी होती जा रही है। आज हर रोज कम से कम दो कर्मचारियों की काम के वक्त जान जा रही है। कर्मचारी संगठन लगातार पावर कॉर्पोरेशन और पंजाब सरकार से मांग कर रहे कि विभाग में रेगुलर भर्ती की जाए ताकि विभाग का काम सुचारू रूप से चल सके। संगठनों ने मांग है कि मृतक कर्मचारियों के वारिसों को पहल के आधार पर नौकरी दी जाए नहीं तो कर्मचारी संगठन संघंर्ष करने पर मजबूर होंगे।

बिजली विभाग के कर्मचारियों की ओर से अपनी मांगों को लेकर 220 केवी सब स्टेशन में रोष प्रदर्शन किया गया।