पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेज 3बी2 से ऑटो और उसमें रखे 16 हजार चोरी, चोरों की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद

फेज-3बी2 से ऑटो और उसमें रखे 16 हजार चोरी, चोरों की हरकत सीसीटीवी में हुई कैद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेज3बी2 की मार्केट से एक ऑटो चोरी हो गया। यह ऑटो सेक्टर-38 वेस्ट में रहने वाले मलकीत है। वे अपनी प|ी को साथ लेकर यहां ऑटो की बैंक मंे किस्त जमा करवाने आए थे। पुलिस को शिकायत दे दी है। वहीं पार्किंग के सामने एक शोरूम के सीसीटीवी की फुटेज से साफ दिख रहा है कि चार युवक उनके आॅटो को लेकर गए हैं। मलकीत ने मटौर पुलिस थाना जाकर में ऑटो उसमें पड़े 16 हजार रुपए चोरी होने की शिकायत दी।

प|ीकी सैलरी से देने आए थे किस्त: मलकीतने बताया कि उनकी प|ी सेक्टर 40 स्थित डीपीएस स्कूल में काम करती है। उसको सैलरी मिली थी। कुछ पैसे उसने ऑटो चलाकर जोड़े हुए थे। प|ी की सैलरी 16 हजार रुपए ऑटो की सीट के नीचे ही रखे हुए थे जोकि चोर ले गए। इस बारे में मटौर के एसएचओ राजीव कुमार का कहना है कि ऐसी कोई बात नहीं है। शिकायत जरूर आई है पुलिस चेक कर रही है। दंपती ने ऑटो खुला छोड़ा हुआ था।

12 बजकर 17 मिनट पर आए चोर, 5 मिनट तक की रैकी

फुटेजसे पता चलता है कि दंपती फेज 3बी2 के पहले ब्लॉक की पार्किंग में ऑटो खड़ा कर बैंक में जाते हैं। 12 बजकर 17 मिनट पर सड़क पर एक बाइक आया जिस पर दो युवक थे और उसके साथ ही एक ऑटो आता है जिसमें से भी दो युवक उतरते हैं। करीब 5 मिनट तक यह लोग रैकी करते हैं और दो युवक ऑटो को लेकर निकल लेते हैं। उनके पीछे एक युवक पुराने ऑटो दूसरा बाइक को लेकर पीछे फेज-5 की तरफ चला जाता है। फुटेज में यह सारा अंदाज कैद है, लेकिन कैमरे की रेंज से दूर होने के चलते तो ऑटो का नंबर पढ़ पाया जा सकता है और चोरों का चेहरा दिख रहा है।