- Hindi News
- बयानबाजी को छोड़, काम करने वाले को देंगे वोट
बयानबाजी को छोड़, काम करने वाले को देंगे वोट
मंगलवारसुबहभास्कर टीम ने नगर निगम चुनाव को लेकर पार्क में मॉर्निंग वॉक और योगा के लिए आए लाफ्टर क्लब के मेंबर्स से बात की। फेज-10 के वार्ड-26 से 28 तक के सभी बुजुर्गां ने मिलकर एक लाफ्टर क्लब बनाया है। वे सभी सुबह 6 बजे से लेकर 8 बजे तक योगा करते हैं और इसी दौरान कई जरूरी मुद्दों पर बात भी हो जाती है। भास्कर के रिपोर्टर ने पूछा कि अब कि बार नगर निगम में किस कैंडिडेट को जीताएंगे। वार्ड-27 में रहने वाले सीनियर सिटीजन जीएस छीन्ना ने जवाब दिया कि जब मोहाली को नगर निगम दर्जा मिले चार साल हो गए हैं, अब चुनाव हो रहे हैं। यह अच्छी बात है। अगर पहले ही चुनाव होते तो शहर के लोगों की बहुत सी समस्याएं आज नहीं होती। बात पूरी होते ही सीनियर सिटीजन एएस बाजवा बोल पड़े। बाजवा ने कहा शहर में अभी प्रॉपर सिस्टम नहीं है। कहीं भी काम कराने के लिए चले जाओ कोई सुनवाई नहीं है। चुनाव के समय में हर पार्टी से कैंडिडेट और उसके समर्थक वोट मांगने आते हैं। ऐसे कैंडिडेट को वोट देंगे तो अपना फायदा सोच, पब्लिक के फायदे की सोचेगा।
फेज-10 के सिल्वी पार्क में मॉर्निंग वॉक करते जीएस छीन्ना, एएस बाजवा लक्ष्मण सिंह, प्रो. एएस चहल, दविंदर मल्होत्रा, गुरदेव सिंह संधू। फोटो: भास्कर
किसी भी ऑिफस में निजी काम करवाने के लिए जाते है तो सीनियर सिटीजंस को घंटों लाइनों में खड़ा हाेना पड़ता है। दिखावे के लिए सीनियर सिटीजंस के लिए अलग लाइन लिखी होती है। असलियत ऐसा कुछ नहीं होता है।
मॉर्निंग वॉक पर आए क्लब के मेंबर्स ने बताया कि वे सुबह पार्क में आते हैं तो कहीं भी सफाई नजर नहीं आती। पार्कों और सड़कों का बुरा हाल है। कई जगह तो सड़कों का ऐसा हाल है कि कहीं से भी नजर नहीं आता है कि मोहाली डेवलप हुआ है।
लक्ष्मण सिंह, प्रो. एएस चहल, दविंदर मल्होत्रा, गुरदेव सिंह संधू अन्य ने भी बाजवा की बात का समर्थन किया। एक के बाद एक सभी का यही जवाब था कि नेता कोई भी हो, वह निष्पक्ष हो और लोगों के भलाई के लिए सोच-समझकर हर कदम उठाएं।