पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोहाली शहर को 1933 में मिला था नगर पंचायत का दर्जा, 13 वार्ड थे

मोहाली शहर को 1933 में मिला था नगर पंचायत का दर्जा, 13 वार्ड थे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली शहर का नाम मोहाली गांव से पड़ा है। पहली बार सन 1993 में मोहाली में नगर पंचायत का दर्जा दिया गया। उस समय करीब 13 वार्ड थे और फेज-7 तक ही शहर का बिस्तार था। नगर पंचायत बनने के बाद सबसे पहले अध्यक्ष नामजद किए गए जो कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह सुखी थे। जबकि चुनाव होने के बाद नगर पंचायत मोहाली के पहले चुने हुए अध्यक्ष हरिंदर पाल सिंह बिल्ला बने। जिन्होंने पूरे पांच वर्षाें तक लोगांे की सेवा की। नगर पंचायत के बाद शहर का रूतबा बढ़ाकर नगर परिषद बनाई गई और वार्डों की संख्या बढ़कर 30 हो गई थी। रोपड़ जिले के इस मुख्य शहर को सरकार ने वर्ष 2006 में 13 अप्रैल को जिला बनाया। उसके बाद शहर के प्लांड विकास के लिए गमाडा का गठन किया गया था। गमाडा ने 11 फेजों वाले शहर को 135 सेक्टरों तक पहुंचा दिया। दिसंबर 2011 को नगर निगम का गठन किया गया और करीब चार साल के बाद अब नगर निगम का चुनाव होने जा रहे हैं।