पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिवालिक इंस्टीट्यूट ओवरऑल विनर

शिवालिक इंस्टीट्यूट ओवरऑल विनर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रयात-बाहराइंस्टीट्यूट स्कूल ऑफ एजुकेशन की ओर से इंटर-कॉलेज मुकाबला आयोजित किया गया। मुकाबले की थीम थी ‘मेरे सपनों के भारत निर्माण में विज्ञान’ और ‘लाइब्रेरी - सीखने का मंदिर’। मोहाली की रयात-बाहरा इंस्टीट्यूट द्वारा सभी इवेंट्स स्पॉन्सर किए गए थे। 16 कॉलेजों, 9 एजुकेशन कॉलेजों और 7 डिग्री कॉलेजों के 130 स्टूडेंट्स ने विज्ञान की विभिन्न कैटेगरी जैसे पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन, डेक्लामेशन और फाइन आट्स की श्रेणी में पोस्टर मेकिंग, कोलाज मेकिंग, स्लोगन राइटिंग और लाइब्रेरी थीम में स्लोगन राइटिंग, फाइल कवर मेकिंग और कैलिग्राफी में हिस्सा लिया। आरबीयू के वीसी डॉ. एसके बंसल ने इवेंट का उद्घाटन किया और हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को शुभकामनाएं दीं। आरबीसीई की प्रिंसिपल डॉ. इंदू रिहानी ने आए हुए सभी पदाधिकारियों, फैकल्टी और प्रतियोगियों का स्वागत किया। विभिन्न क्षेत्रों के 7 अनुभवी लोगों ने जज की भूमिका निभाई। सभी प्रतियोगियों ने पूरे जोश और ऊर्जा के साथ विभिन्न मुकाबलों में हिस्सा लिया। विदाई समारोह में विभिन्न थीम के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। रयात एंड बाहरा इंस्टीट्यूट के चांसलर और रयात-बाहरा ग्रुप के चेयरमैन गुरविंदर सिंह बाहरा ने प्राइज दिए। साइंस थीम में ओवरऑल ट्रॉफी हासिल की मोहाली के शिवालिक इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने। लाइब्रेरी थीम का विजेता चंडीगढ़ का एमसीएम डीएवी कॉलेज रहा। चुन्नी कलां स्थित पंजाब कॉलेज ऑफ एजुकेशन, राजपुरा के एसआरएसएम मुकट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पंचकूला के श्री राम मुलख कॉलेज और चंडीगढ़ के एमसीएम डीएवी कॉलेज को इवेंट में सबसे ज्यादा मुकाबलों में हिस्सा लेने के लिए ट्रॉफी दी गई।

साइंस थीम में शिवालिक इंस्टिट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड रिसर्च ने बाजी मारी।