पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीसीआर कर्मी टक्कर मारकर भागा, युवक की टांग फ्रैक्चर

पीसीआर कर्मी टक्कर मारकर भागा, युवक की टांग फ्रैक्चर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-82स्थितइंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंसिस एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) के पास रांग साइड से दो बाइकों पर रहे पुलिसकर्मियों ने एक अन्य बाइक चालक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोर से लगी युवक सतिंदर पाल सड़क के दूसरी तरफ जा गिरा और बाइक उसके ऊपर गिरी। टक्कर मारने वाला बाइक चालक तो मौके से फरार हो गया। जबकि अन्य बाइक चालक पुलिसकर्मी रुका उसे देखने के बाद वह भी फरार हो गया।

सतिंदर ने बताया कि वह गांव कुरड़ी का रहने वाला है। वह अपने गांव जा रहा था। टक्कर के बाद वह सड़क पर अकेला करहाता रहा। किसी कार चालक ने उसे देखा और श्री गुरुहर कृष्ण चैरिटेबल अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी टांग तीन जगह से फ्रैक्चर है। सतिंदर ने बताया कि उसने पुलिस को 100 नंबर पर कॉल भी की थी। लेकिन देर रात तक कोई भी पुलिसकर्मी बयान लेने के लिए नहीं आया। सतिंदर ने बताया कि टक्कर मारने वाले पीसीआर कर्मी के बाइक का नंबर पीबी 65(टी) 8738 था।

शहर में 35 बाइक 7 टवेरा गाड़ी पर पीसीआर कर्मी सुरक्षा कर रहे हैं। पीसीआर कर्मी का काम सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम पर किसी घटना या सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर आना होता है। सतिंदर के केस में पहले पीसीआर कर्मी ने टक्कर मारी फिर हादसा होने पर घायल को सड़क बीच छोड़कर भाग गया।