पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 21 नामांकन रद्द, इनमें 2 अकाली, 1 भाजपा का

21 नामांकन रद्द, इनमें 2 अकाली, 1 भाजपा का

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रिटर्निंगऑफिसर लखमीर सिंह और एसीए नवजोत कौर ने वीरवार को अपने अपने क्षेत्र के नामांकनों की जांच की और लोगों के आॅब्जेक्शन सुने। इन आॅब्जेक्शनों के दौरान वार्ड नंबर 32 से भाजपा के उम्मीदवार राजिंदर प्रसाद गुप्ता का नामांकन इस कारण रद्द हुआ कि उन्होंने अपने फाॅर्म पर तीन जगह साइन नहीं किए थे और फाॅर्म अधूरा था। इसी तरह वार्ड नंबर-47 से अकाली दल के उम्मीदवार सुखदेव सिंह पटवारी उनके कवरिंग कैंडिडेट उनकी प|ी दोनों का नामांकन रद्द कर दिया गया। इन दोनों ने अपने नामांकन दस्तावेजों में लोकसभा चुनाव से संबंधित अपनी वोटर लिस्ट लगाई हुई थी। इसी प्रकार वार्ड नंबर 49 से गुरनाम बिंद्रा का नामांकन भी रद्द किया गया है। वीरवार को कुल 21 नामांकन पत्र रद्द हुए हैं, जिसमें 18 रिटर्निंग ऑफिसर नवजोत कौर ने रद्द किए, जबकि 3 रिटर्निंग आफिसर कम एसडीएम लखमीर सिंह ने रद्द किए। अब इस चुनाव में विभिन्न पार्टियांे आजाद उम्मीदवारों सहित कुल 288 उम्मीदवार रह गए हैं। शुक्रवार को नामांकन वापस लेने की आखरी तारीख है। दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे और इसके बाद चुनाव चिह्न अलॉट किए जाएंगे।

आरोपों-प्रत्यारोपोंमें गुजरा पूरा दिन: वीरवारको नामांकनों की पड़ताल एेतराज का दिन था। पूरा दिन आरोपों प्रत्यारोपों के बीच गुजरा। जो शाम साढ़े 7 बजे तक जारी रहा। सबसे पहला आरोप वार्ड नंबर 25 से आजाद प्रत्याशी एवं कुलवंत सिंह के बेटे सर्वजीत सिंह समाना ने अकाली उम्मीदवार गुरजीत सिंह मल्ली पर लगाया। उन्होंने कहा कि मल्ली ने अपने क्रिमिनल केसों की जानकारी नहीं दी है। एसडीएम रिटर्निंग ऑफिसर लखमीर सिंह ने जांच की तो नामांकन में यह जानकारी थी। वार्ड 28 से भाजपा उम्मीदवार हरदीप सिंह सराओ पर भी क्रिमिनल केस होने का एतराज आया, लेकिन उनके एडवोकेट द्वारा स्थिति साफ करने पर यह एतराज भी खारिज हो गया।

विधायक बलबीर सिंह सिद्धू और अकाली दल की अमनजोत कौर रामूवालिया रिटर्निंग ऑफिसर नवजोत कौर से मिले।

वार्ड- 04 वीना देवी

वार्ड- 16 राजवंत कौर

वार्ड- 23 जसपाल सिंगला वार्ड- 28 कविता सराओ वार्ड- 30 सुखपाल सिंह वार्ड- 31 कृष्ण पाल, रेनु

वार्ड- 32 राजिंदर गुप्ता

वार्ड- 35 गुरमेल सिंह, मोहिंदर सिंह

वार्ड- 38 अमरिंदर सिंह, मंजीत सिंह बैदवान

वार्ड- 43 लक्ष्मी, गुरदीप वार्ड- 44 निकेश शर्मा, अरविंदर सिंह, अमरनाथ,

वार्ड- 47 सुखदेव पटवारी, अमरीक गिल

वार्ड- 48 बलविंदर कौर वार्ड- 49 गुरनाम बिंद्रा