- Hindi News
- डीसी निगम कमिश्नर के घरों के पास की मेन रोड पर नहीं जलती स्ट्रीट लाइट्स
डीसी निगम कमिश्नर के घरों के पास की मेन रोड पर नहीं जलती स्ट्रीट लाइट्स
गमाडा को लिखेंगे
चेक करेंगे: सिन्हा
नगर निगम गमाडा के पास काम
शहरकीमेन रोड पर लोगों को रात के समय अंधेरे में कोई परेशानी उठानी पड़े इसके लिए शहर में स्ट्रीट लाइट्स लगाकर करोड़ों रुपए खर्च किए हैं। मेन रोड पर स्ट्रीट लाइट्स लगवाने और उनकी मेंटेनेंस की जिम्मेदारी गमाडा की है। रात के समय इनकी कोई चेकिंग नहीं करता। आलम यह है कि फेज-5 में डीसी और निगम कमिश्नर रहते हैं उसके आसपास की मेन रोड्स पर भी रात के समय अंधेरा होता है। इसके अलावा सेक्टर 62 में गमाडा का ऑिफस के सामने वाली रोड पर वाईपीएस चौक तक लगी स्ट्रीट लाइट्स बंद होती हैं।
चंडीगढ़से आने वाले लोगों का अंधेरा करता है स्वागत: जोलोग वाईपीएस चौक से चंडीगढ़ से मोहाली आते हैं उन्हें सबसे पहले सड़क पर अंधेरा मिलता है। यह गमाडा के सिटी सेंटर की रिंग रोड है। इस रोड के दोनों ओर सर्विस लेन भी हैं और विदेशों की तर्ज पर स्ट्रीट लाइट्स लगाई गई हैं, लेकिन रात को इस मार्ग का करीब आधा हिस्सा बंद रहता है। फेज-5 के जिस म्यूनसिपल कॉम्प्लेक्स मेंे डीसी मोहाली और नगर कमिश्नर रहते हैं उस फेज के दो तरफ का मुख्य मार्ग अंधेरे से सटा है। पीसीएल चौक से ओल्ड अमरटैक्स चौक तक के मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं चलती हैं। पीटीएल चौक से ओल्ड अमरटैक्स चौक के दूसरे मार्ग पर भी अंधेरा छाया है।
रोडस की स्ट्रीट लाइट्स फिलहाल गमाडा के पास हैं। बी सी रोडस का काम निगम देखता है। फिर भी यदि लाइटें बंद हैं तो टीम भेजकर इन्हें ठीक करवाया जाएगा और गमाडा को लिखा जाएगा। उमाशंकरगुप्ता, निगम कमिश्नर मोहाली
स्ट्रीट लाइट्स चेक की जाती है। कहीं पर स्ट्रीट लाइट्स बंद पाई हैं तो रात को टीम भेज कर चैकिंग करवाई जाएगी। अफसरों की ड्यूटी लगाकर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि रात को सभी स्ट्रीट लाइट्स जलें। एकेसिन्हा, चीफ एडमिनिस्ट्रेटर
शहर में करीब 21 हजार स्ट्रीट लाइट्स हैं जिन में से 13 हजार स्ट्रीट लाइट्स बी सी रोडस पर लगी हैं। जिनका जिम्मा नगर निगम के पास हैं। जबकि करीब 9 हजार स्ट्रीट लाइट्स गमाडा के पास हैं। यह सभी लाइट्स रोड मुख्य मार्गों से संबंधित हैं। दोनों के ही अधिकारी तो रोड्स को देखते हैं और ही रात को कोई स्ट्रीट लाइट्स चैक करता है।
स्ट्रीट लाइट्स बंद होने से वाईपीएस चौक से आगे अंधेरा रहता है
पीसीएल चौक से ओल्ड अमरटैक्स चौक तक
पीटीएल चौक से ओल्ड अमरटैक्स