पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गौरक्षकों ने नाले में गिरी गाय को बाहर निकाला

गौरक्षकों ने नाले में गिरी गाय को बाहर निकाला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरिंडा | गुरुद्वाराशहीद गंज साहिब नजदीक ढोलनमाजरा टी-पॉइंट पर सड़क के किनारे नगर काउंसिल मोरिंडा द्वारा गंदे पानी के निकासी के लिए बनाए गए नाले में गिरी लावारिस गाय को स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला। शुक्रवार रात सड़क किनारे घूम रही गाय ठंड में अंधेरे के कारण नाले में जा गिरी। सुबह जब लोगों ने देखा तो क्रेन की मदद से गाय को बाहर निकालकर उसकी जान बचाई। गौरतलब है कि इस नाले में पहले भी कई गायें गिर चुकी हैं। लेकिन नगर काउंसिल की ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस मौके पर शिरोमणी अकाली दल नेता हरजीत सिंह ढोलनमाजरा, शिव सेना पंजाब के सीनियर आगु दीपक दानिया के अलावा सभी दुकानदारों ने जिला प्रशासन से यह मांग की है कि सड़क के किनारे खुले पड़े नालों को बंद करवाया जाए। इस सबंध में जब नगर काउंसिल मोरिंडा के उपअध्यक्ष अमृतपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क के किनारे बनाए गए नाले जगह जगह से खुले रखे गए हैं।

खबरें और भी हैं...