पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 को अकाली दल छोड़ आप का दामन थाम सकते हैं डॉ. परमार

16 को अकाली दल छोड़ आप का दामन थाम सकते हैं डॉ. परमार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिअद की वर्किंग कमेटी मेंबर हैं परमार, कुछ समय से पार्टी से चल रहे हैं नाराज

संदीपवशिष्ट | रोपड़

जिलेमें विधान सभा चुनावों को लेकर को राजनीतिक उथल-पुथल शुरू हो चुकी है। 16 फरवरी को रोपड़ की राजनीति में एक बड़ा धमाका हो सकता है। क्योंकि, शिरोमणि अकाली दल की वर्किंग कमेटी मेंबर और समाजसेवी डॉ. आरएस परमार आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकते हैं। इससे पहले पहले एसजीपीसी के मेंबर तथा कांग्रेस पार्टी के गुरिंदर सिंह गोगी आप पार्टी में शामिल हो चुके हैं।

पिछले दिनों कांग्रेसी नेता चांद कुमार बेला और मोरिंडा से कांग्रेसी नेता डॉ. चरणजीत सिंह चन्नी भी आम आदमी पार्टी का दमान थाम चुके हैं। अब कांग्रेस पार्टी के बाद जिले में शिरोमणि अकाली दल को झटका लगने जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक डॉ. आरएस परमार 16 फरवरी को दशमेश नगर कम्युनिटी सेंटर में अपने समर्थकों के साथ आप में शामिल होने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डॉ. परमार को आप में शामिल करवाने के लिए आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता संजय सिंह, सुच्चा सिंह छोटेपुुर और भगवंत मान सकते हैं।

शिअद और कांग्रेस को लग सकते हैं अभी आैर झटके

जिलेमें कांग्रेस और अकाली दल को अभी आैर भी कई झटके लग सकते हैं। क्योंकि, अभी कुछ नेता जिला कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही कांग्रेस के जिला अध्यक्ष का ऐलान होगा, वैसे ही कांग्रेस के कुछ दिग्गज नेताओं की आप में शामिल होने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। इसी तरह शिअद से नाराज चल रहे कई टकसाली अकाली नेता भी आप का दामन थाम सकते हैं।

परमार के आप में 16 फरवरी को शामिल होने के फैसले को राजनीतिक माहिर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के 20 फरवरी को शुरू हो रहे पंजाब दौरे से जोड़कर देख रहे हैं। क्योंकि, केजरीवाल करीब एक सप्ताह पंजाब के दौरे पर रहेंगे आैर चर्चाएं ये हैं कि केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कुछ उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकते हैं। इन उम्मीदवारों में रोपड़ विधानसभा सीट से डॉ. आरएस परमार का नाम भी घोषित हो सकता है। काबिलेगौर है कि पिछले काफी समय से डॉ. परमार शिअद से खफा थे आैर आम आदमी पार्टी के आला नेताओं से संपर्क में थे। परमार ने रोपड़ विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिए जाने की शर्त रखी थी। अब जब परमार 16 फरवरी को आप में शामिल हो रहे हैं तो ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रोपड़ विधानसभा से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ढूंढने की दौड़ भी अब खत्म हो गई है। अगर सूत्रों की मानें तो डॉ. परमार टिकट कन्फर्म होने पर ही आप में शामिल हुए हैं।

टिकट के बारे में कोई जानकारी नहीं : परमार

उधर,आप में शामिल होने की संभावना को लेकर डॉ. आरएस परमार सेे बात की तो उनका कहना था कि 16 फरवरी को उनका प्रोग्राम आप में शामिल होने का जरूर है। लेकिन, रोटरी के पूर्व अध्यक्ष एसके भाटिया का अचानक निधन होने के चलते कार्यक्रम इधर-उधर हो सकता है। आप से टिकट के संबंध परमार का कहना था कि टिकट के बारे में अभी उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है।

खबरें और भी हैं...