पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीन गांवों में 45 लाख से बनेंगी रूरल हट्स : डोगरा

तीन गांवों में 45 लाख से बनेंगी रूरल हट्स : डोगरा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोपड़ |जिलापरिषद गर्वनिंग बॉडी की मीटिंग अमरजीत सिंह मक्कोवाल चेयरमैन जिला परिषद की अध्यक्षता में हुई।

इस मीटिंग के दौरान डीआरडीए एडमिन स्कीम, स्पेशल कंपोनैंट प्लान, आरसीटी तथा रूरल स्कीमों को रिव्यू किया। मीटिंग में एडीसी बलजीत सिंह ने कहा कि स्पेशल कंपोनैंट प्लान तहत एससी लाभपात्रियों को रिक्शा रेहडिय़ां देने के लिए 20 लाख रुपए प्राप्त हुए हैं तथा इसके लिए लाभपात्री की सूची प्राप्त करने के लिए समूह क्षेत्र विकास तथा पंचायत अफसरों से मांग की है। के.के डोगरा डायरेक्टर आरएसटी ने कहा कि ग्रामीण स्वै रोजगार ट्रेनिंग संस्था मई 2011 से जिला परिषद दफ्तर में शुरू की गई थी जिसमें गांवों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे परिवारों के बच्चों को विभिन्न ट्रेड जैसे डेयरी फार्मिंग, ब्यूटी पार्लर, कंप्यूटर डाटा एंट्री, मशरूम कल्टीवेशन आदि ट्रेडों तहत 1415 लाभपात्रियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। ग्रामीण स्वै रोजगार संस्था की स्थापना के बारे में उन्होंने कहा कि इस स्कीम के तहत जिले के तीन गांवों में रूरल हट्स बनाने के लिए 45 लाख रुपए की प्रवानगी मिली थी। जिसमें से 39 लाख 36 हजार 500 रुपए के फंड प्राप्त हुए हैं। जोकि कार्यकारी इंजीनियर पंचायती राज रोपड़ को रूरल हट्स बनाने के लिए जारी कर दी गई है।

गांव रामपुर क्षेत्र रोपड़ तथा गांव चक्कलां क्षेत्र मोरिंडा में दो रूरल हट्स बन के तैयार हो चुके हैं। जबकि अब्याणा कलां क्षेत्र नूरपुरबेदी में इसका काम चल रहा है।

जिला परिषद गर्वनिंग बॉडी की मीटिंग में कई मुद्दों पर हुई विचार-चर्चा

खबरें और भी हैं...