पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों को कीटनाशक के प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी

किसानों को कीटनाशक के प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवशक्ति बायोटेक्नॉलोजी द्वारा गांव मुंडियां में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में कंपनी के अधिकारियों ने किसानों को पैस्टीसाइड्ज के प्रयोग से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस अवसर पर कंपनी के डिवजन सर्विस मैनेजर और एग्रीकल्चर अफसर विष्णु कुमार गुप्ता ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में पैस्टीसाईडज का सब से अधिक उपयोग किसान कर रहे हैं। इससे तरह-तरह की अनेक बीमारियां फैल रही हैं।

उन्होंने कहा कि पैस्टीसाईडज के प्रयोग कारण कैंसर जैसी बीमारी के मरीजों में भारी विस्तार हो रहा है। उन्होंने किसानों को सलाह दी है कि किसान जैविक खेती अपनाएं और अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाएं। जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके। उन्होंने किसानों को बताया कि शिव शक्ति बायो टेकनॉलॉजी कंपनी लि की तरफ से सागवान का पौधा दिया जा रहा है। जिसे लगाकर किसान अपनी अमदन में बृद्धि कर सकते हैं और इससे पर्यावरण भी बचेगा। इस अवसर पर किसानों ने भी अपने विचार रखे। मौक पर कंपनी अधिकारियों के अलावा किसान रघवीर सिंह, हरदेव सिंह, भरपूर सिंह, गुरप्रीत सिंह, जग्गा सिंह, गुरमुक्ख सिंह, रविंद्र सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरचरन सिंह, काला सिंह, गुरमुक्ख सिंह, कुलवंत सिंह, मलकीयत सिंह, गुरमीत सिंह, स्वर्न सिंह, जगतार सिंह और जरमनजीत सिंह आदि भी उपस्थित रहे।