पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहरी राज्यों से पीजीआई चंडीगढ़ आने वालों की राह हुई आसान

बाहरी राज्यों से पीजीआई चंडीगढ़ आने वालों की राह हुई आसान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दस साल बाद शुरू हुआ सीवरेज का काम

कुरालीसे सिसवांटी पॉइंट तक के करीब 16 किलोमीटर लंबे मार्ग की फोरलेनिंग से स्थानीय एवं अन्य जिलों और जम्मू-कश्मीर हिमाचल जैसे बाहरी राज्यों से रोजाना सैकड़ों की संख्या में पीजीआई चंडीगढ़ तक पहुंचने वाले मरीजों की राह बेहद आसान हो गई है। मार्ग के फोरलेन होने से अब कुराली से पीजीआई तक के करीब एक घंटे के राह को मात्र आधे घंटे में तय किया जा सकेगा। इससे जहां मरीज की कीमती जान को समय रहते बचाने में मदद मिल सकेगी, वहीं चंडीगढ़ और इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी जाने वाले लोगों को टूटी सड़कों एवं ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी।

गौरतलब है कि पंजाब सरकार द्वारा कुराली से सिसवां तक के मार्ग की फोरलेनिंग कर उसे 33 फुट तक चौड़ा कर दिया गया है। यह मार्ग अब शहर को हिमाचल के इंडस्ट्रियल एरिया बद्दी से जोड़ेगा। इससे अब रोपड़, सरहिंद, नवांशहर, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, जम्मू-कश्मीर से आने वाले वाहन चालकों एवं पीजीआई रैफर किए गए मरीजों की एंबुलेंस को चंडीगढ़ पहुंचने में जहां पहले एक घंटे अधिक का समय लग था, वही सफर अब सड़क की फोरलेनिंग पश्चात मात्र आधे घंटे में बिना ट्रैफिक जाम के तय किया जा सकेगा। कई वर्षों से सड़क की चौड़ाई बेहद कम होने और मार्ग पर साल दर साल ट्रैफिक के बढ़ने कारण यहां सड़क हादसों की संख्या में बेतहाशा वृद्धी दर्ज की जा रही थी, इसके पश्चात सरकार द्वारा लोगों की मांग पर बीओटी (बिल्ड ऑपरेट एंड ट्रांसफर) के आधार पर प्राइवेट कंपनी को ठेका दे कर करीब 75 करोड़ रुपए की लागत से लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व इस मार्ग को फोरलेन करवाने का प्रोसेस आरंभ करवाया और जनवरी माह के अंत तक सड़क के फोरलेनिंग के कार्य को पूर्ण कर उसे जनता के सुविधार्थ शुरू कर दिया गया।

स्थानीय बस स्टैंड के पीछे रेलवे स्टेशन के लिए शहर से जाते मुख्य मार्ग पर विकास कार्य शुरू होने पर वार्ड वासियों में खुशी की लहर है।

मार्ग के फोरलेनहोने से कुराली से पीजीआई तक के करीब एक घंटे के राह को मात्र आधे घंटे में तय किया जा सकेगा।

{सड़क की फोरलेनिंग कर उसे 33 फुट तक िकया चौड़ा

{लोगों को टूटी सड़कों एवं ट्रैफिक जाम से मिलेगी निजात

{सड़क हादसों की संख्या में भी काफी हद तक लगेगा अंकुश