पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक छत के नीचे मिलेंगी 225 तरह की सेवाएं

एक छत के नीचे मिलेंगी 225 तरह की सेवाएं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंजाबसरकारद्वारा राज्य के देहाती शहरी इलाकों में जनतक सेवाओं की पहुंच आम लोगों तक पहुंचाने के लिए जिला रूपनगर में स्थापित किए जा रहे 2174 संगठित सेवा प्रदान केंद्रों (यूनीफाईड सर्विस सैंटर) में 72 यूनीफाईड सर्विस सैंटर खोले जाएंगे। जिनमें से श्री चमकौर साहब तहसील में 16 सेवा केंद्र बनाए जा रहे हैं और एक सेवा केंद्र 8 से 10 हजार की जनसंख्या वाले गावों के कलस्स्टर में बनाया जाएगा। डिप्टी कमिशनर रूपनगर तनु कश्यप ने बताया िक इन केंद्रों में लोगों को एक ही छत के नीचे 225 तरह की सेवाएं आसानी के साथ उपलब्ध होंगी। इनमें 16 संगठित सेवा प्रदान केंद्र शहरी क्षेत्र में और 56 केंद्र ग्रामीण क्षेत्र में खोले जा रहे हैं। डीसी तनु कश्यप ने बताया कि इन केंद्रों का निर्माण 31 मार्च तक मुकम्मल कर लिया जाएगा। इसके उपरांत 45 दिनों के अंदर इन सेवा केंद्रों को अंतिम रूप देने के बाद 1 जुलाई से चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के मुताबिक भविष्य में कोई भी अकेला विभाग अपने तौर पर सेवा प्रदान केंद्र स्थापित नहीं कर सकेगा, बल्कि समूह विभागों की सभी नागरिक सेवाएं इन केंद्रों द्वारा मुहैया करवाई जाएंगी।