पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोगों सेे की दहेज प्रथा को खत्म करने की अपील

लोगों सेे की दहेज प्रथा को खत्म करने की अपील

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समाजभलाईसंस्था गांव मुंडियां द्वारा गांव में सामाजिक सुधार लाने के लिए और विवाह आदि अन्य समागमों के समय बेफजूल के खर्चों पर काबू पाने के लिए गांव वासियों की एक मीटिंग की गई। इस संस्था के सरप्रस्त ऐनआरआई सुखवीर सिंह कैनेडा ने विशेष रूप में शिरकत की। इस अवसर पर सुखवीर सिंह कैनेडा ने गांव में सामाजिक सुधार लाने के लिए लोगों को प्रेरित किया और गांव वासियों को गांव में दहेज जैसी लानत को खत्म करने की अपील की। उन्होंने गांव के लोगों को सलाह दी कि विवाह शादियों और दूसरे समागमों के लिए मैरिज पेलेस का प्रयोग करन से गुरेज किया जाए और गांंव में ही मैरिज पैलेज की तर्ज पर जंझ घर बनाया जाए। उन्होंने गांव वासियों को जंझ घर जैसे कार्य के लिए एनआरआईज की तरफ से सहयोग दिलाने का भरोसा भी दिया। इस मौके पर डाॅ. रघुवीर सिंह ने बढ़िया और मानक दूध इसके उत्पाद को बरतने की सलाह दी। इस अवसर पर सुखविंदर सिंह ने कहा कि गांव के स्कूल की चारदीवारी की ईंटें चोरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इसके सर्व िशक्षा अभ्यान के अंतर्गत अनुदान प्राप्त करके चारदीवारी का कार्य मुकम्मल करवाया जा सके। संस्था के महासचिव जगजीत सिंह जग्गा ने बच्चों की पढ़ाई को मुख्य रखते हुए समूह धार्मिक स्थानों के प्रबंधकों से अपील की कि धार्मिक स्थानों में चलते स्पीकर ऊंची आवाज़ में लगाए। इसके अलावा गांव के विकास कार्यों के संबंध में भी विचार चर्चा की गई। इस मीटिंग के दौरान मलारा सिंह, मिस्त्री भाग सिंह, प्यारा सिंह, जगतार सिंह, अजायब सिंह और अन्य गांव निवासी भी उपस्थित रहे।