पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, इस बार सामने आए कई नए चेहरे

नगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज, इस बार सामने आए कई नए चेहरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंनगर परिषद चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं तथा संभावी उम्मीदवारों ने अपने पसंदीदा क्षेत्र में लोगों से राबता बनाना शुरू कर दिया है। इस चुनाव दौरान कई नए चेहरे सामने रहे हैं जिन्होंने पहले से ही अपने चुनाव क्षेत्र (वार्ड) की घोषणा कर रखी है कि वह इस वार्ड से चुनाव लड़ेंगे। इस चुनाव दौरान विशेश बात यह देखने को अा सकती है कि नगर परिषद की िपछली टर्म के पूर्व पार्षदों में कई पूर्व पार्षद नगर परिषद कमेटी में दाखिल नहीं हो सकेंगे। क्योंकि उनमें से कई पूर्व पार्षदों में किसी एक ही वार्ड में मुकाबले होने की चर्चा जोरों पर है। अगर एसा होता है तो निश्चित ही उनमें से एक उम्मीदवार के पल्ले में हार का हार पड़ेगा। उधर शहर निवासी भी कुछ अपने ही मूड में दिखाई देते हैं।

वह इस इंतजार में हैं कि अगर कोई पूर्व पार्षद उम्मीदवार उनके वार्ड में मतदान की अपील करने अाता है तो वह उससे पिछली टर्म दौरान किए गए तथा छोड़े गए वकास कार्यों का लेखा जोखा मांगेंगे। यह भी चर्चा है कि कई पूर्व पार्षद महज इस कारण ही दूसरे वार्डों से चुनाव लड़ने की योजना बना रहे हैं ताकि उन्हें पिछली टर्म में किए गए विकास कार्यों के लिए जबाबदेह होना पड़े लेकिन फिर भी लोग उनसे यह पूछेंगे के उन्होंने अपनी पिछली टर्म दौरान अपने पहले वार्ड के कौन कौन विकास कार्य क्यों नहीं करवाए। कई दिग्गज नेता परिस्थितियों को देखते हुए कभी किसी वार्ड से तो कभी किसी वार्ड से चुनाव लड़ने की बातें करने लगे हैं तथा उन्हें भरोसा नहीं हो रहा कि उनके लिए कौन सा वार्ड सुरक्षित रहेगा। जिसके चलते लगता है कि इस बार कई दिग्गज नेता चुनाव से फिसल या चुनाव में औंधे मूंह भी गिर सकते हैं। अपने चुनाव क्षेत्र अधिकांश शहर वासी नगर परिषद में नए चेहरे देखना भी पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि मोरिंडा शहर में कुल 15 वार्ड हैं जिनमें उम्मीदवारों की कसमत लगभग 17 हजार मतदाताओं के हाथ है। वार्ड नंबर 9,2,11,12,13,14 वार्ड नंबर 15 जनरल वार्ड तय किए गए हैं। वार्ड नंबर 1, 4 7 लेडी जनरल तथा वार्ड नंबर 3 5 अनुसूचित जाती के लिए आरक्षित किए गए हैं। वार्ड नंबर 10 वार्ड नंबर 6 अनुसूचित जाती महिलाओं के लिए जब्कि वार्ड नंबर 8 पछड़ी श्रेणी के लिए आरक्षित रखा गया है। अनेक शहर निवासियों से संपर्क कतरने पर यह बात बी सामने अा रही है कि लोग पुराने पार्षदों में से सिर्फ कुछ ही नगर परिषद में लाना पसंद करते हैं जिन्होंने लोगों के लिए रात दिन काम किया है तथा जो भी स्थिति अागे बनेगी लोग किस उम्मीदवार के साथ चलेंगे, यह कुछ दिन में ही सपष्ट हो जाएगा।