पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूसरे दिन 5 ने किया नामांकन

दूसरे दिन 5 ने किया नामांकन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा द्वारा अपने उम्मीदवारों को टिकट मिलने को लेकर जिला भाजपा अध्यक्ष परवेश गोयल, जिला प्लानिंग बोर्ड के अध्यक्ष परमिंदर शर्मा और वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार बजाज ने नियुक्ति पत्र बांटे। इस मौके पर उन्होंने विपन शर्मा को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि हमारे नेता मदन मोहन मित्तल ने शहर में कई विकास कार्य किए हैं, इसलिए भाजपा के उम्मीदवार यह चुनाव जीत कर परिषद पर अपना कब्जा जताएंगे।

रोपड़| राज्यचुनाव कमीशन पंजाब द्वारा नगर काउंसिलों/ नगर पंचायतों की 25 फरवरी को होने वाले चुनावों के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर कम अतिरिक्त जिला चुनाव अफसर रोपड़ अमरजीत सिंह शाही ने दी। उन्होंने बताया कि जिले की 4 नगर काउंसिलों तथा 3 नगर पंचायतों के होने वाले आम चुनावों के लिए नामांकन प्राप्त करने के दूसरे दिन आज 5 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। आज प्राप्त हुए 5 नामांकन पत्रों में से एक नामंकन पत्र नंगल नगर काउंसिल, दो नामांकन पत्र आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल के लिए जबकि दो नामांकन पत्र चमकौर साहिब नगर पंचायत चुनावों के लिए प्राप्त हुए हैं। रोपड़ से मोरिंडा नगर काउंसिल तथा कीरतपुर साहिब तथा नूरपुरबेदी नगर के लिए कोई नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हुआ। अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर ने बताया कि इस चुनाव प्रोग्राम अनुसार नगर पंचायत चुनावों के लिए दिनांक 10 फरवरी से ही नामांकन अमल शुरू हो गया है तथा नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी रखी गई है। नामांकन भरने का समय सुबह 11 बजे के बाद दोपहर 3 बजे तक होगा। प्राप्त हुए नामांकन पत्रों की छानबीन 14 फरवरी को की जाएगी उपरांत चुनाव निशान अलाट कर दिए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार 16 फरवरी तक पत्र वापिस ले सकते हैं।