- Hindi News
- भाजपा ने रोपड़ के 8 वार्डों से उतारे उम्मीदवार
भाजपा ने रोपड़ के 8 वार्डों से उतारे उम्मीदवार
नूरपुरबेदी नगर पंचायत चुनाव : 33 लोगों ने किया आवेदन, मास्टर राम सिंह को वार्ड नंबर 7 से जन मोर्चा की टिकट
7 रिटर्निंग अौर 7 सहायक रिटर्निंग अफसर नियुक्त
नगरपंचायत नूरपुरबेदी का बीते डेढ़ साल से विरोध करने वाले आम जन मोर्चा के चुनाव में उतरने के एलान के बाद नूरपुरबेदी का माहौल गर्मा गया है। जिसके तहत ऐलान के मात्र 12 घंटों के भीतर विभिन्न 11 वार्डों से कुल 33 लोगांे ने जन मोर्चा के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन दे दिया है। यहां प्रैस को जानकारी देते हुए मोर्चा की कोर कमेटी के सदस्यों दर्शन कुमार, प्रदीप पाठक, कुलदीप चंद्र, अमन चड्डा ने बताया कि लोगों में सरकार के विरोध के तौर पर चुनाव मैदान में उतर कर जन भावनाओं को पूरा करवाने के लिए आवेदनकर्ताओं के जोश का स्वागत करते हुए पूरे मामले में लोगों द्वारा बनाई गई 9 सदस्यीय कोर कमेटी 12 फरवरी को फाइनल लिस्ट जारी कर देगी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 7 से लगभग सभी आवेदनकर्ताओं ने आवेदन के साथ ही लगाए पत्र जिसमें मास्टर राम सिंह को हरदिल अजीज उम्मीदवार बताते हुए सहमति जताई थी उनके प्रति जनभावनाओं को देखते हु़ए मास्टर राम सिंह को वार्ड नंबर 7 से प्रथम प्रत्याशी के तौर पर उम्मीदवार का एलान कर दिया गया है। जबकि बाकी तमाम उम्मीदवारों की घोषणा आज की जाएगी।
पार्टी में गुटबाजी के चलते कटी थी छतवाल की टिकट
जैसेही यह बात इंद्रसेन छतवाल को पता लगी तो छतवाल ने पार्टी के सीनीयर नेताओं से संपर्क करके अपनी दावेदारी को मजबूत तरीके से पेश करते हुए नराजगी जाहिर की। जिसके चलते भाजपा हाईकमान ने वार्ड 16 से रातों रात गीता राणी की जगह पर प्रवीन छतवाल को उम्मीदवार बना दिया गया। काबिलेगौर शहर में भाजपा के इस वक्त दो गुट सरर्गम हैं। एक गुट कैबिनेट मदन मोहन मित्तल से तथा दुसरा गुट अविनाश राय खन्ना से संबंधित है। छतवाल की टिकट भी यही गुटबाजी के चलते काटी गई थी, क्योंकि छतवाल खन्ना गुट से संबंध रखते हैं।
नंगल. नंगलनगर काउंसिल के चुनावों में भाजपा द्वारा गतरात उम्मीदवारों की सूची घोषित की गई। इसमें विभिन्न कार्योँ से भाजपा द्वारा उतारे गए उम्मीदवार जिनमें वार्ड नं 1 से मोनिका वर्मा, वार्ड नं 2 से महेश कालिया, वार्ड नं 3 से विपन शर्मा, वार्ड नं 4 से नीरज शर्मा, वार्ड नं 5 से मोहिन्द्र कौर, वार्ड नं 6 से विकरांत परमार, वार्ड नं 7 से राजेश चौधरी, वार्ड नं 8 से विद्या सागर, वार्ड नं 9 से हरीश कपिला, वार्ड नं 10 से डाॅ. पुरुषोतम दास, वार्ड नं 11 से सुषमा कुमारी, वार्ड नं 12 से राजिन्द्र शर्मा, वार्ड नं 13 से एसएडी, वार्ड नं 14 से अशोक कुमार पुरी, वार्ड नं 15 से धर्म सिंह चौहान, वार्ड नं 18 से शीला बाली, वार्ड नं 19 से रंजना बजाज आदि है। भाजपा के कई पुराने मौजूदा रहे पार्षदों को जिनमें शोभा राणा, राजिन्द्र हंस, महेश प्रभाकर, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा पिंकी को टिकटें नहीं मिल पाई। इस बार परिषद के पूर्व प्रधान राजेश चौधरी को दोबारा टिकट मिल गया है, जिससे उन्होंने काफी राहत पाई। भाजपा ने इस बार कई नए चेहरे चुनाव में उतारे है, जिनमें भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्र कुमार बजाज की पुत्र वधु रंजना बजाज और भाजपा के पूर्व महासचिव रहे विपन शर्मा को भी टिकट मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है।
लोकल बॉडीज़
राजेश चौधरी
अशोक पुरी
सुषमा
विपन शर्मा
शीला बाली
महेश कालिया
इसी तरह वार्ड नंबर 15 में भाजपा ने इस बार उम्मीदवारी के प्रमुख दावेदार रोपड़ के मंडल अध्यक्ष दर्शन लाल जैन को दरकिनार कर हरमिंदरपाल सिंह वालिया पर भरोसा जताया है। भाजपा द्वारा 10 नंबर वार्ड से रचना लांबा, 14 वार्ड से कमलेश कौर, 17 नंबर वार्ड से अश्वनी कुमार घोगा, 18 नंबर वार्ड से मदन मोहन कपिला, वार्ड नंबर 19 से सचिन चोपड़ा, वार्ड नंबर 20 से रमन जिंदल आदि को मैदान में उतारा गया है।
वार्डनंबर 16 से प्रवीन छतवाल होंगी पार्टी की उम्मीदवार
इससंबंध भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रवेश गोयल ने कहा हमने पूरे जिले में अपने वार्डों से उम्मीदवार उतार दिए हैं। रोपड़ के वार्ड नंबर 16 से पहले गीता राणी को उम्मीदवार बनाया था,लेकिन उनकी कोई घेरलू मजबूरी के चलते अब 16 वार्ड से हमने पार्टी के के पुराने वर्कर इंद्रसेन छतवाल की प|ी प्रवीन छतवाल को उम्मीदवार बनाया है।
प्रवीन छत्तवाल
रचना लांबा
हरमिंदरपाल िसंह वालिया
मदन मोहन कपिला।
अश्वनी कुमार घोघा।