- Hindi News
- फुलांवाल की टीम ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
फुलांवाल की टीम ने जमाया ट्रॉफी पर कब्जा
गांवभाओवाल मेें शहीद बाबा दीप सिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित संत सेवा सिंह जी, संत अवतार सिंह जी भाओवाल की अगुवाई में चढ़ती कला यूथ क्लब और ग्राम पंचायत भाओवाल की तरफ से समूह नगर निवासी और इलाका निवासियों के सहयोग के साथ कबड्डी कप करवाया गया। जिसमें 25 के करीब कबड्डी टीमों ने हिस्सा लिया और पहले स्थान पर फुलांवाल की टीम रही। जिसको 18 हजार रुपए और ट्राॅफी दी गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री बीबी सतवंत कौर संधू मुख्य मेहमान के तौर पर शामिल हुए उन्होंने इनामों की बांट करते हुए बीबी संधू ने कहा कि पंजाब सरकार और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की बढ़िया सोच के कारण मां खेल कबड्डी करोड़ों रुपए की हो गई। इस के इलावा नौजवान को नशों की दलदल में से निकालने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से खेल की तरफ विशेष ध्यान दे रही है। इस मौके पर बीबी संधू ने गांव के विकास कार्य के लिए दो लाख रुपए और दो सड़कें पक्की करने का एलान िकया। इस मौके पर संत अवतार सिंह ने आए मेहमान खिलाड़ियों का स्वागत किया। गांव के सरपंच कमलजीत सिंह भाओवाल सभी का अाभार जताया। इस मौके पर मार्केट कमेटी चमकौर साहब के चेयरमैन हरनेक सिंह भूरा, ज़िला परिषद चेयरमैन अमरजीत सिंह मक्कोवाल, मनिंत कुमार मंटू चमकौर साहिब, सरपंच कमलजीत सिंह, अर्जुन सिंह प्रधान पीपलज पार्टी किसान विंग, तेजापल सिंह डायरैक्टर शूगर मिल मोरिंडा, सुखजीत सिंह, अमर सिंह, इकबाल सिंह, हरप्रीत सिंह, कबड्डी प्रोमटर बिन्नी उप्पल, लखवीर सिंह, गुरमुख सिंह, बहादर सिंह, नंबरदार रणधीर सिंह, अजमेर सिंह,गुरमीत सिंह,जसवीर सिंह,सुरजण सिंह,प्रिथी सिंह अादि मौजूद थे।