- Hindi News
- कोर्ट के आदेशों पर 5 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
कोर्ट के आदेशों पर 5 पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
रोपड़| माननीयजूनियर मैजिस्ट्रेट फस्ट कलास हरमिमरनजीत सिंह के आदेश पर सिटी पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सिटी थाने से प्राप्त जानकारी के मुताबिक भुपिंदर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी नई अनाज मंडी,सतीश कुमार पुत्र हेमराज निवासी कोटला निहंग,भुरेश भाटिया पुत्र हरी ऊंम भाटिया निवासी मोरिंडा,कुलदीप सिंह प्रमजीत सिंह अशटाम फोरस पर आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी है। इन पांचों पर ये आरोप है कि इन्होंने भुपिंदर सिंह को फायदा पहुंचाने के लिए एक अशटाम 31 मई 2013 को खरीद के इस पर 11 मई 2010 की तारिक डालकर एक एकरारनामा तैयार करके अदालत में दिया था। जिसके चलते पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके कारवाई शुरू कर दी है।