- Hindi News
- दिल्ली चुनाव ने ठंडा किया पार्टियों का जोश
दिल्ली चुनाव ने ठंडा किया पार्टियों का जोश
नगरपरिषद चुनावलड़ने के लिए नामज़दगी पत्र दाखिल करने के दूसरे दिन बुधवार को भी किसी चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार की तरफ से अपने नामांकन पत्र दाखिल नहीं करवाए गए।
किसी भी पार्टी के उम्मीदवारों की तरफ से अपने नामांकन पत्र दाखिल करने का एक बड़ा कारण किसी भी पार्टी की तरफ से अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना समझा जा रहा है। वहीं पर यह भी चर्चा है कि बहुत से संभावी उम्मीदवार इस असमंजस में हैं कि नगर परिषद चुनाव पार्टी के चुनाव चिन्ह पर लड़ी जाए या बगैर किसी पार्टी चुनाव चिन्ह से चुनाव लड़ना उनके ज़्यादा हक में रह सकता है। लोगों अनुसार मुख्य राजनीतिक पार्टियों में सत्ताधारी पार्टी अकाली दल-भाजपा के अलावा कांग्रेस की तरफ से अभी तक अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने के पीछे यह भी विचारधारा बताई जा रही है कि उनको भी तक सभी वार्डों में अपने एसे उम्मीदवार ही नहीं िमल रहे जो किसी भी सूरत में चुनाव जीतकर पार्टी की झोली में डाल सकें। इसी तरह दिल्ली मतदान में भी आम आदमी पार्टी की भारी जीत को ले कर अकाली-भाजपा और कांग्रेस का जोश भी ठंडा पड़ा लगता है। उधर इतना ज़रूर देखने में रहा है कि भले ही आम आदमी पार्टी की तरफ से नगर परिषद मतदान लड़ने से मना कर दिया गया है, लेकिन पार्टी के संबंधित सदस्य बगैर पार्टी चुनाव चिन्ह ही नगर परिषद चुनाव लड़ने के पूरे मूड में हैं। शहर में यह चर्चा भी आम है कि अभी तक किसी भी पार्टी को सभी वार्डों के लिए पूरे और सही उम्मीदवार ही नहीं मल रहे हैँ जो पार्टी चुनाव चिन्ह पर दिलेरी के साथ चुनाव लड़ने के लिए तैयार हों। जबकि यह भी चर्चा है कि कई उम्मीदवार नगर परिषद चुनाव पार्टी चुनाव चिन्ह पर लड़ने के लिए हिचकिचा रहे हैं और कई कभी हां तो कभी नां के चक्कर में ही उलझे हुए हैं।
उधर शहर में हो रही चर्चा केे अनुसार भले ही अकाली दल और भाजपा में सीटों को लेकर शहर के कुल 15 वार्डों में क्रमवार 10 और 5 सीटों पर सहमति हो गई है, परंतु अभी इनमें से भी किसी पार्टी द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने की जानकारी नहीं मिली है। जबकि नगर कौंसिल मोरिंडा के कार्यकारी अधिकारी रजनीश सूद के अनुसार अब तक 75 से अधिक ऐनडीसी प्राप्त करने के लिए चुके हैं। उधर उम्मीदवारों की सूची संबंधी पूर्व कैबिनेट मंत्री और अकाली दल की हलका इंचार्ज बीबी सतवंत कौर संधू ने कहा कि मोरिंडा नगर परिषद के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली गई है और यह सूची प्रातः काल जारी कर दी जाएगी। उधर भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रधान परवेज गोयल ने बताया कि भाजपा के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है और उन पांचों उम्मीदवारों को उनके वार्डों संबंधी बता दिया गया है।