बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ पर निकाली रैली
मोरिंडा| सचदेवागर्ल्स कैंपस घडुआं ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहीम के तहत जागरूकता रैली निकाली गई। कैंपस के अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि इस मौके कैंपस की स्टूडेंट्स की ओर से मोरिंडा-फतेहगढ़ रोड बाईपास से होते हुए वेरका मिल्क प्लांट चौक मोरिंडा जा कर संपन्न हुई।