युवाओं को नशों के विरुद्ध प्रेरित किया
युवाओं को नशों के विरुद्ध प्रेरित किया
मोरिंडा| रोटरीक्लब मोरिंडा द्वारा इलाके में युवाओं को नशों के विरुद्ध प्रेरित किया जा रहा है। रोटरी अध्यक्ष हरनेक सिंह सहेड़ी ने बताया कि रोटरी की तरफ से क्बड्डी कोचिंग केंदर ककराली के खलाड़ियों के लिए 10 हजार रुपए की सहायता दी गई अौर खिलाड़ियों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। हरनेक सिंह सहेड़ी ने इलाके के अन्य युवाओं से भी अपील की है कि नशों से दूर रहने के लिए खेलों में रुच्ची लें। इस अवसर पर अन्य के अलावा सुखविंद्र सिंह बांसल, अमरजीत सिंग गड़ांग, शाम लाल धवन रणधीर सिंह मौजूद थे।