पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुजुर्ग महिला पर तेल डालकर जलाने की कोिशश

बुजुर्ग महिला पर तेल डालकर जलाने की कोिशश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने शुरू की जांच कार्रवाई

100 नंबर से मांगी मदद तो पहुंची पुलिस

गांवर|गढ़में एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को उसकी पड़ोसी कई महिलाओं मर्दों द्वारा उसके घर में घुस कर मारपीट करने और बाद में गली में लेजाकर मारपीट करने के बाद तेल डालकर जलाने का प्रयास करने का मामला चर्चा में है। बुजुर्ग महिला उस समय अपने घर में बरतन साफ कर रही थी जब उस पर पड़ौसी महिलाओं ने हमला किया। सरकारी अस्पताल मोरिंडा में जेरे इलाज गुरचरन कौर (70) प|ी चेत सिंह निवासी गांव र|गढ़ अस्पताल में ही उपस्थित उसके पती चेत सिंह ने बताया कि सुबह के समय जब वह अपने घर में अपने घर के ही बरतन साफ कर रही थी तो उसकी पड़ौसी महिलाएं जो संख्या में 7-8 थीं, उस पर झप्ट पड़ीं और उसकी मारपीट करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि महिलाएं उसे मारपीट करते हुए ही तथा घसीटते हुए घर से बाहर ले गईं जहां उनमें से कई के मर्द (पति) भी खड़े थे। उन्होंने वहां लेजाकर गुरचरन कौर की मारपीट की और जुत्तियों चप्पलों के साथ पीट करते हुए उस पर लात घंूसे भी बरसाए। चेत सिंह ने बताया कि जब उससे उसकी यह हालत देखी गई तो उसने सभी की मन्नतें तरले भी किए लेकिन कुछ महिलाओं ने उसके साथ भी धक्का-मुक्की शुरू कर दी। गांव वासियों ने छुड़वाया और मोरिंडा के सरकारी अस्पताल तक पहुंचाया।

मामले संबंधी एएसआई दिलबाग संह ने बताया कि वह मौका देखने गए थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कुछ जानकारी हासिल की है और अागे की जांच कार्रवाई चल रही है।

गुरचरन की बेटी कुलवंत कौर ने बताया कि वह एक स्थानीय स्कूल में ड्यूटी पर गई हुई थी जब किसी रहमदिल ने उसे इसकी सूचना दी। वह तुरंत स्कूल के प्रिंसीपल से छुट्टी लेकर आई और पुलिस के कंट्रोल रूम पर 100 नंबर पर काल की। जिस पर पुलिस उनके घर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

70 वर्षीय गुरचरन कौर अस्पताल में भर्ती।

चेत सिंह ने बताया कि जब महिलाएं गुरचरन कौर को घसीटकर बाहर घर से दूर ले गईं तो बाहर उनके मर्द भी खड़े थे। उन्होंने गुरचरन कौर के साथ मारपीट करते समय उसके सिर में िमट्टी का तेल या डीजल अादि डालकर उसे जलाने का प्रयास भी किया लेकिन इस दौरान वहां पर लोग इक्ट्टा हो जाने कारण उसे जलाने से बचाव रहा।

अस्पताल में भर्ती है बुजुर्ग महिला