- Hindi News
- टैंपो पलटने से एक महिला घायल, पीजीआई रेफर किया
टैंपो पलटने से एक महिला घायल, पीजीआई रेफर किया
मोरिंडारोपड़मार्ग पर पैरामाउंट इंटरनेश्नल पब्लिक स्कूल के सामने एक सवारियों से भरा टैंपो पल्ट गया जिसके नीचे अाने पर एक महिला गंभीर रूप में घायल हो गई। मौका पर इक्ट्ठा हुए लोगों ने तुरंत टैंपो को सीधा किया अौर घायल महिला को टैंपो के नीचे से निकालकर कक्कड़ अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक डाॅक्टरी सहायता देकर पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। इस संबंधी प्राप्त जानकारी अनुसार टैंपो काइनौर की तरफ से मोरिंडा अा रहा था। पैरामाउंट इंटरनेश्नल पब्लिक स्कूल सहेड़ी के सामने बेकाबू होकर पलट गया। टैंपो में बैठी काइनौर से मोरिंडा जा रही जसविंद्र कौर (45) प|ी कर्मजीत सिंह निवासी गांव काइनौर टैंपो पलटते समय टैंपो के नीचे अा गई और घायल हो गई। मौका पर उपस्थित करनैल संह ने बताया कि लोगों की मदद से टैंपो को सीधा करवाया और घायल हुई जसविंद्र कौर को टैंपो के नीचे से निकाल कर कक्कड़ अस्पताल पहुंचाया। डाॅक्टर शर्मा ने बताया कि जसिवंद्र कौर को गंभीर चोटें लगने के अलावा उसकी एक टांग में फ्रेक्चर भी गया और उसे बाद पीजीअाई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।
नहींमिल सकी 108 एंबुलेंस सहायता: जसविंद्रकौर के क्क्कड़ अस्पताल लेकर पहुंचे रवी शर्मा निवासी गांव काइनौर ने बताया कि जब उन्होंने गंभीर रूप में घायल हुई महिला को देखा तो उसे डाक्टरी सहायता दिलाने के मनोर्थ से तुरंत डायल 108 एंबुलेंस सेवा प्राप्त करने के लिए 108 नंबर पर फोन किया तो दूसरी तरफ से जबाब में कहा गया कि अभी 108 एंबुलेंस उपलब्ध नहीं करवाई जा सकती क्योंकि सभी आस पास की सबी 108 एंबुलेंस व्यस्त हैं। रवी शर्मा ने बताया तब जाकर उन्होंने अपने साधन से जसविंद्र कौर को कक्कड़ अस्पताल तक पहुंचाया।