पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वर्कर्स ने मांगों को लेकर निकाली विरोध रैली

वर्कर्स ने मांगों को लेकर निकाली विरोध रैली

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरिंडा |स्वराजमाजदा फैक्टरी के वर्करों ने पूंजीपतियों की वर्कर विरोधी नीतियों के खिलाफ रोष रैली निकाली। जिसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष कमलजीत सिंह ने की। रैली में स्वराज माजदा कांट्रेक्ट वर्करज यूनियन तथा डीसीएम फैक्टरी के सैकड़ों वर्कर ने हिस्सा लिया। सीटू के क्षेत्रीय महासचिव कामरेड रघुनाथ सिंह ने कहा कि पूंजीपतियों द्वारा वर्करों का शोषण किया जा रहा है। प्राईवेट क्षेत्र में आउट सोर्सिंग और ठेकेदारी मजदूर प्रबंध लगातार बढ़ रहा है। इस समय प्राईवेट क्षेत्र में 80 प्रतिशत से ज्यादा गिनती में भर्ती हो रही है। उन्होंने स्वराज माजदा फैक्टरी के प्रबंधकों को चेतावनी दी कि अगर वर्करों को उनके काम के बदले में इंसेंटिव दिया गया और भर्ती तथा कैजुअल वर्करों को बराबर काम के बदले में बराबर वेतन दिया गया तो वह संघर्ष के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने कहा 10 मार्च को देश की सभी ट्रेड यूनियनों की तरफ से रोष रैली की जाएगी।

खबरें और भी हैं...