- Hindi News
- पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक 40 फुट नीचे जा गिरा, ड्राइवर बचा
पुल की रेलिंग तोड़कर ट्रक 40 फुट नीचे जा गिरा, ड्राइवर बचा
मोरिंडालुधियानामार्ग पर गांव कजौली के पास एक सीमेंट से भरा ट्रक भाखड़ा नहर के पुल से नीचे जा गिरा अौर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। लगभग 40 फीट की ऊंचाई से ट्रक गिरा और ड्राइवर बाल-बाल बच गया।
मौका पर उपस्थित दलीप सिंह, हरचंद सिंह, खतरी लाल और अन्य लोगों ने बताया कि ट्रक पहले एक इनोवा गाड़ी से टकराया और पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरा। इसकी आवाज सुनकर वहां मंदिर में उपस्थित लोग एकदम दौड़ पड़े। उन्होंने ट्रक के ड्राइवर अजीत निवासी बिलासपुर को बाहर निकाला और पुलिस 108 नंबर एम्बुलेंस को फोन किया। पुलिस और एंबुलेंस देरी से पहुंची।
भंडारे समय पूजा करते पंडित कमल मिश्रा ने बताया कि नहर के पुल के साथ पांच मंदिर बने हैं। यहां खतरी लाल बलदेव नगर शनिदेव मंदिर में भंडारा करवा रहा था। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर 100 से अधिक लोग शामिल अौर कुछ समय पहले ही वह मंदिर में पूजा करने भोग लगवाने गए थे। पंडित कमल मिश्रा ने बताया कि अगर वह लोग भंडारे वाले स्थान पर होते तो शायद कोई बड़ी घटना घट सकती थी। सभी लोग मंदिर में जाने कारण बाल-बाल बच गए। लोगों ने कहा कि अगर ट्रक कुछ सेकंड बाद हादसाग्रस्त होता तो शायद नहर के गहरे पानी में भी समा सकता था।
इनोवा सवार भी बचे बाल-बाल
इनोवाकेड्राइवर कुलदीप सिंह लुधियाना, हरजीत सिंह जसवंत सिंह आदि ने बताया कि वह लोग कीरतपुर साहिब के लिए जसवंत सिंह के भतीजे की अस्थियां लेकर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि ट्रक सीधे ही इनोवा की तरफ रहा है तो उन्होंने शोर भी मचाया अौर कुलदीप सिंह ने लाइटें देकर इशारा भी किया लेकिन ट्रक ड्राइवर शायद नींद में था अौर हादसा हो गया। जसवंत सिंह ने कहा कि शुक्र है कि वह बाल-बाल बच गए।
लगभग 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरते ही यह ट्रक क्षतिग्रस्त हो गया। लोग दौड़े और ट्रक ड्राइवर को बाहर निकाला।
फोटो:भास्कर
मोरिंडा-लुधियाना मार्ग पर गांव कजौली के पास एक सीमेंट से भरा ट्रक भाखड़ा नहर के पुल से नीचे जा गिरा।