पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेढ़ महीने से सरहिंद चौक पर टूटी पुलिया को नहीं करवाया ठीक

डेढ़ महीने से सरहिंद चौक पर टूटी पुलिया को नहीं करवाया ठीक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुरानाबसीरोड पर सरिहंद चौक से लेकर खूह वाला चौक तक पड़े गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का कारण बने हुआ है वहीं पर ही अब सरहिंद चौक के नजदीक पिछले डेढ़ महीने से टूटा पुलिया का एक भाग लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है। यहां पुलिया के इस टूटे भाग के कारण कई लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं जब्कि यहां रात के अंधेरे में कभी भी कोई वाहन गरने पर बड़ा हादसा होने का भी भय बना रहता है। यहां रात के समय एक राहगीर गिरकर जहां चोटल हो गया वहीं पर ही उसका लगभग 7 हजार रुपए का मोबाइल भी नाले में गिरने कारण उसे अाथिर्क नुकसान भी झेलना पड़ा। लोगों ने मांग की है कि यहां पुलिया के टूटे भाग पर नए स्लैब लगाए जाएं ताकि कोई भयंकर हादसा होने से बचाव रहे।

इस मार्ग से कई गांवों के लोगों का अाना जाना है। लोगों को कई बार रात को भी डाॅक्टरों के पास मरीज लेकर जाना पड़ता है। अंधेरे में मरीज को ले जाने वाला वाहन नाले में गिर जाए तो इसके विपरीत मरीज को अौर अधिक तकलीफ हो सकती है। इस कार्य को प्राथमिकता से ठीक करवाया जाए। कंवलदीपसिंह रंधावा

यहां एक राहगीर नाले में गिरा तो वह जोर से चिलाने लगा। उस समय अंधेरा था इस कारण वह राहगीर बड़ी मुश्किल से दिखाई दिया और उसे बड़ी मुशकत से बाहर निकाला। नाले में गरा उसका मोबाइल ढूंढने की काफी कोशिश की गई, लेकिन कहीं पर गाद में धंसा उसका मोबाइल नहीं मिला। लखवीरसिंह बब्बू

मोरिंडा के पुराना बसी बाजार को जाती यह सड़क एक नहीं बल्कि दर्जनों जगहों पर टूटी पड़ी है। नगर परिषद द्वारा पिछले समय में इस सड़क के कुछ भाग का ही विकास करवाया गया है जबकि अधिक भाग का कोई विकास नहीं करवाया गया। इस सड़क को लेकर नगर परिषद में काफी राजनीति भी चलती रही है। राजेशकुमार शम्मा

मेरे पास अभी तक इसकी कोई शिकायत नहीं पहुंची। अगर शिकायत मिली होती तो पुलिया पर स्लैब लगवा दी जाती। लेिकन अब मौका देखकर बनती कार्रवाई की जाएगी ताकि लोगों को कोई दिक्कत हो।-रजनीश सूद, कार्यकारी अधिकारी

पुराना बसी बाजार को जाती इस सड़क पर डेढ़ महीने से पुलिया का कुछ भाग टूटा पड़ा है। इस मार्ग से सखोमाजरा, संगतपुरा, डूमछेड़ी, ताजपुरा, बलदेव नगर, पंजकोहा शादीपुर आदि दर्जनों गावों के लोग शहर अाते जाते हैं। इससे उनको रोजाना परेशानी हो रही है। -बलजिंद्रसिंह ढिल्लों

कई गांवों के लोग रोजाना गुजरते हैं