पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेतन मिलने पर 15 को डीएफओ के दफ्तर के घेराव की चेतावनी

वेतन मिलने पर 15 को डीएफओ के दफ्तर के घेराव की चेतावनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वनरेंज दफ्तर श्री चमकौर साहब के अधीन अलग अलग स्थानों पर काम करते जंगलात विभाग के मजदूरों की अहम मीटिंग स्थानिक स्टेडियम में करमजीत सिंह रेंज प्रधान चमकौर सािहब की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर मुलाजिम विरोधी नीतियों के कारण सरकार और विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध जोरादार नारेबाजी की गई।

इस मौके पर पंजाब प्रधान गुरदीप सिंह ढींगीं ने कहा कि रोपड़ डिविजन के अलग अलग रेंजों के अधीन काम करते मजदूरों की पिछले चार महीनों से वेतन जारी नहीं किया गया है। महंगाई के युग में कोई भी व्यक्ति पैसों के बिना एक दिन भी नहीं काट सकता और वेतन मिलने से वन मजदूरों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस के इलावा विभाग के अधिकारियों की तरफ से उनकी जरूरी छुट्टियोंो को भी तस्दीक करने की निंदा की गई। इस मौके पर फैसला किया गया कि यदि 12 दिसंबर तक उनका वेतन अन्य मांगों को पूरा नहीं किया तो 15 दिसंबर को हमख्याली संगठनों को साथ लेकर डीएफअो रोपड़ के दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर मोहन सिंह प्रधान मोरिंडा, मोहन सिंह प्रधान समलेमपुर,अजमेर सिंह, जसमेल सिंह, मलकीत सिंह सलेमपुर, मेवा सिंह रुड़की हीरा, दीवान चंद, गुरसेवक सिंह मोरिंडा आदि मौजूद थे।