- Hindi News
- कंधोला टप्परियां में रक्तदान कैंप में 42 यूनिट एकत्रित
कंधोला टप्परियां में रक्तदान कैंप में 42 यूनिट एकत्रित
गांवकंधोला टप्परियां में यूथ वैलफेयर क्लब की तरफ से एचडीएफसी बैंक शाखा मोरिंडा मोरिंडा के सहयोग के साथ पहले रक्दान कैंप में पीजीआई चंडीगढ़ के ब्लड बैंक से डॉ लखविन्दर सिंह के नेतृत्व में आई टीम ने 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस कैंप का उद्घाटन प्रसिद्ध लोग गायक सतविन्दर बुग्गा और गुरबखश शौंकी की तरफ से किया गया। इस कैंप में मुख्य मेहमान के तौर पर सुखविन्दर सिंह गिल एसडीएम श्री चमकौर साहिब और पूर्व एसजीपीसी मेंबर जत्थेदार हरबंस सिंह कंधोला शामिल हुए। उन्होंने रक्तदानियों को बैज लगाने और सर्टिफिकेट बांटने की रस्म अदा की। इस मौके पर स्वर्न सिंह भंगू की तरफ से 56वीं बार,मोहण सिंह भक्कूमाजरा की तरफ से 32वीं बार, प्रेम सिंह गर्चा टप्परियां की तरफ से 31 भी बार और गायक सतविन्दर सिंह बुग्गा की तरफ से 31 बार रक्तदान किया गया। इस कैंप को सफल बनाने के लिए क्लब प्रधान अजादविन्दर सिंह यादी, जसवीर सिंह सैदपुर प्रधान बाबा अजीत सिंह जुझार सिंह जिला यूथ क्लबज तालमेल समिति जिला रोपड़, गुरतेज सिंह लाला, करनवीर सिंह, चौधरी मामराज, वरिन्दर राणा, अमरजीत सिंह खमाणों, गुरदयाल सिंह टप्परियां, जसवीर, प्रधान जीत सिंह, हरकीरत सिंह, मनरोज, सोनी टप्परिया, कुलवीर सिंह कंधोला, कुलवंत सिंह कंधोला आदि की तरफ से पूरा साहयोग दिया।
गांव कंधोला में रक्तदानियों को बैज लगाते हुए एसडीएम सुखविंदर सिंह गिल, जत्थेदार हरबंस सिंह कंधोला।