नेता सतविंदर सिंह की मौत पर शोक जताया
पंजाबस्टेट कर्मचारी दल श्री चमकौर साहिब और मोरिंडा की मीटिंग प्रधान बलदेव सिंह माणेमाजरा की प्रधानगी में हुई। जिसमें जत्थेबंदी के जुझारू नेता सतविन्दर सिंह भक्कूमाजरा की रोपड़ में एक हादसे के दौरान हुई मौत तथा इस मौत को बर्दाशत करते हुए उनके दादा कर्म सिंह की बेवक्ती मौत पर शोक जताया गया। दो मिनट का मौन धारण करके श्रद्धांजलि भेंट की गई।
इस मौके पर गुरमीत सिंह भैरोमाजरा, कुलवंत सिंह, प्रधान जसविन्दर सिंह मोहाली, प्रधान तलविन्दर सिंह, गुरबचन सिंह ने सतविन्दर सिंह की तरफ से जत्थेबंदी की चढ़ती कला के लिए निभाई सेवाओं को याद किया।