पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने काहनपुर खूही के कालेज में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

जिला रेड क्रॉस सोसायटी ने काहनपुर खूही के कालेज में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरिंडा | जिलारैड क्रास सोसाइटी रोपड़ की तरफ से डीसी रोपड़ करुणेश शर्मा की अध्यक्षता में गत दिन काहनपुर खूही के कालेज में रक्तदान कैंप का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन एसडीएम आनंदपुर साहिब अमरजीत सिंह बैंस ने किया। इस मौके उन्होंने कहा कि रक्तदान मनुष्य की सेवा है। उन्होंने लोगो को नशे से मुक्त होकर जीवन बिताने की शिक्षा दी। मौके पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. जे.एस गिल ने जिला रैडक्रास की गतिविधियों की प्रशंसा करते हुए जिला प्रशासन को हर संभव सहायता करने को कहा। इस मौके मुख्य मेहमान नायब तहसीलदार के.सी दत्ता ने सभी रक्तदानियों को बैच लगाकर सम्मानित किया तथा सर्टिफीकेट दिए। इस मौके मुनीष कुमार, नवनीत कौर, रणजीत सिंह, कुलवीर कौर, गुरशरन सिंह, अंकिता, जसप्रीत सिंह, दोनों कालेजों के समूह स्टाफ और विद्यार्थी भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...