सीनियर सीटिजन पेंशनर्स ने की डीए जारी करने की मांग
मोरिंडा | पंजाबराज पेंशनर्स सीनियर सीटिजन ईकाई मोरिंडा की एक मीटिंग संघ के अध्यक्ष रामेश्वर दास की अध्यक्षता में शहर की पुरानी हिंदु धर्मशाला में हुई। जिसमें पंजाब सरकार को अपनी मांगें मनवाने संबंधी अपील की गई। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए रामेश्वर दास ने पंजाब सरकार से मांग की कि छेंवे पर कमीशन का चेयरमैन आरएस मान की जगह पर हाईकोर्ट के किसी पूर्व जज को लगाया जाए ओर 23 महीने पहले का बकाया डीए तुरंत जारी किया जाए। कहा कि चौथे पे कमीशन की खामियों को दूर किया जाए।