पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खड़े ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर घायल

खड़े ट्रक को पीछे से दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर और क्लीनर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोरिंडाबाइपासपर गांव मड़ौली के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक को पीछे से अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी िजस कारण दोनों ट्रक खतानों में जा गिरे अौर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में एक ट्रक का ड्राइवर और दूसरे का कलीनर गंभीर रूप में घायल हो गए िजन्हें जीएमसीएच सेक्टर 32 चंडीगढ़ दाखिल करवाया गया। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। एएसआई दिलबाग सिंह ने बताया कि एक ट्रक मोरिंडा बाइपास पर मड़ौली टी पॉइंट के नजदीक सड़क के किनारे पर खड़ा था। इस ट्रक कोे चंडीगढ़ की तरफ से खन्ना जा रहे ट्रक ने पीछे से पीछे से टक्कर मार दी िजसमें दोनों ट्रक खदानों जा िगरे और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इस टक्कर कारण ट्रक का ड्राइवर मक्खन सिंह निवासी गांव जंडूसिंघा और दूसरे ट्रक का कलीनर सोनू (अंबाला) गंभीर रूप में घायल हो गए। दोनों घायलों को लोगों ने जीएमसीएच सेक्टर 32, चंडीगढ़ दाखिल करवाया जहां उनका उपचार चल रहा है। दिलबाग सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है।