- Hindi News
- अध्यापकों की हाजिरी एसएमएस के जरिए लगाने का विरोध किया
अध्यापकों की हाजिरी एसएमएस के जरिए लगाने का विरोध किया
अध्यापकदलपंजाब जिला रोपड़ की मीटिंग जिला प्रधान हरप्रीत सिंह संधू और सरपरस्त सज्जण सिंह की प्रधानगी नीचे हुई। मीटिंग के संबंधी जानकारी देते हुए जिला महासचिव करमजीत सिंह संधू ने बताया कि मीटिंग में स्कूलों में एसएमएस जरिए हाजिरी लगाने और अध्यापकों की कैटागिरियों को कम करने की निंदा की गई। शिक्षा विभाग को चेतावनी देते कहा गया कि यदि स्कूलों में एसएमएस जरिए हाजिरी लगाने के आदेश लागू किए तो इस आदेश का बाईकाट करके धरने दिए जाएंगे। अध्यापकों की बहुत समय से रुकी तरक्की को तुरंत करने की मांग की गई और मिड डे मील वर्कर यूनियन और कर्मचारियों की मांगों की समर्थन दिया गया। शिक्षा विभाग के अधीन आए अध्यापकों का वेतन जारी करने की मांग की गई। इस मीटिंग में स्टेट समिति मैंबर संदीप शर्मा, सीनियर उपाध्यक्ष राकेश कुमार, कुलतार सिंह, जगदीप सिंह मोरिंडा, हरनेक सिंह, गुरइकबाल सिंह ब्लाक प्रधान चमकौर साहिब, गुरचरन सिंह प्रधान मोरिडा, इकबाल सिंह, लखवीर सिंह हवेली, जगदीस सिंह पिप्पलमाजरा, अनिल कुमार मोरिंडा, मनमोहण सिंह भल्लड़ी, हरभजन सिंह गग्गों, दपिन्दरजीत कौर, कुलदीप कौर, सुखविन्दर कौर, हरजिन्दर कौर उपस्थित थीं।