- Hindi News
- बैठक कर पंचायत सचिवों ने तीन माह का वेतन मांगा
बैठक कर पंचायत सचिवों ने तीन माह का वेतन मांगा
पंचायत सचिवों की बैठक की
भास्कर न्यूज | रोपड़
पंचायतसचिवयूनियन के पांच ब्लाॅकों तथा ग्राम सेवकों को रही परेशानियों को लेकर मीटिंग जगमोहन िसंह कंग की अध्यक्षता में बुलाई गई। मीिटंग के दौरान मनरेगा के काम के संबंधी िवचार िकया गया। िजला प्रशासन को मनरेगा के काम पंचायत सचिवों के जरिए करवाने की अपील की गई। पंचायत सचिवों की अलग-अलग ब्लाॅकों में खाली पोस्टें भरने की सरकार को अपील कीं। पंचायत सचिवों को िनयमों के मुतािबक ब्लाॅक सर्किल िदए जाए, तािक वह अपनी ड्यूटी अासानी से िनभा सकें तथा सचिवों के वेतन हर महीने िमलने यकीनी बनाई जाए। इसी तरह मोरिंडा ब्लाॅक के पंचायत सचिवों की पिछले तीन माह की वेतन जल्द िरलीज करने की मांग की। उन्होंने कहा िक पंचायत सचिवों से अधिक ड्यूटियां रद्द की जाएं।