पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार घंटे तक हैडवर्क्स पुल पर लगाया जाम

चार घंटे तक हैडवर्क्स पुल पर लगाया जाम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बादल की कोठी दा घेराव करो आम लोकां नूं तंग करो... हैडवर्क्सपुल रोपड़ पर दलीप िसंह ने धरने के दौरान पुल से गुजरते हुए यह बात बेरोजगार टीचरों को कही।

बेरोजगार ईटीटीटीईटी यूिनयन के मेंबरों सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक पुल पर जाम लगाकार जमकर अपनी भड़ास िनकाली। इस मौके पर यूिनयन के सीनियर उपाध्यक्ष जोिगंदर सिंह ने कहा िक पंजाब सरकार की ओर से 4901 को पोस्ट टीईटी पास टीचरों के लिए िनकाली थी। जबकि 1500 के करीब ने यह टेस्ट पास कर िलया था। इसके बाद से पंजाब सरकार ने उन्हें अब तक िनयुिक्त पत्र नहीं िदया। जबकि पंचायत मंत्री लगातार उन्हें यह लारे लगा रहे हैं िक उन्हें जल्द ही िनयुिक्त पत्र दे िदया जाएगा। उन्होंने बताया उनकी यूिनयन के अध्यक्ष हरिंदर िसंह शेरगिल जोिक पिछले छह िदनों से मरणव्रत पर बैठा है। उन्होंने राष्ट्रपति से मरने के िलए प्रवानगी की मांग की है। चार घंटे के जाम के बाद प्रशासन की ओर से िदए पंचायत मंत्री िसकंदर िसंह मलूका से सोमवार दाेपहर 2 बजे मीिटंग करवाने के आश्वासन के बाद यूिनयन ने ट्रैिफक जाम खोला। इस मौके रेखा राणी, सुखदीप कौर, लखविंदर िसंह, जोगिंदर िसंह, भुपिंदर िसंह, हरदीप िसंह, संदीप िसंह, गुरविंदर िसंह,भुपिंदर िसंह, गुरप्रीत िसंह मोरिंडा,हरदीप सिंह, सुखदीप िसंह आदि मौजूद थे।

{धरने के दौरान लगे ट्रैिफक जाम को लेकर पुल के दोनों तरफ पुिलस ने लोगों की आवाजाही रोक दी। इसका आम लोगों ने कड़ा िवरोध िकया। धरने के दौरान एक बार तो आम लोगों ने पुिलस द्वारा लगाई गई रस्सी से आगे िनकलकर जाने लगे। आक्रोश में आए लोगों की अध्यापकों से खूब कहासुनी भी हुई। इस मौके पर बुजुर्ग दलीप िसंह ने अध्यापकों को कहा िक ऐसे आम लोगों को तंग करके कोई फायदा नहीं है। अगर धरना लगाना ही है तो बादलों के घरों के आगे जाकर लगाएं। बता दें िक जाम के दौरान फंसे पूर्व िडफेंस अधिकारी गुरपाल सिंह ने कहा िक सड़कों पर इस तरह के एक्शन बिल्कुल सही नहीं हैं आैर आज इसी के चलते उनकी मुंबई के िलए फ्लाइट छूट गई है। इसी तरह हितपाल िसंह ने अपनी टांग पर लगा प्लास्टर िदखाते हुए कहा िक उनसे टांग के ऊपर खड़ा भी नहीं जा रहा है।

जे धरना ही देणा है तां बादल दे घर अग्गे देओ: दलीप िसंह

चार घंटे लगा रहा ट्रैफिक जाम, इस दौरान एसपी(डी) हरमीत िसंह हुंदल टीचरों से बातचीत करते हुए।

धरने के दौरान एक महिला िसर पर सामान