पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टीईटी पास बेरोजगार अध्यापकों ने दिया सरकार को अल्टीमेटम

टीईटी पास बेरोजगार अध्यापकों ने दिया सरकार को अल्टीमेटम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | कीरतपुरसािहब

टीईटीपास बेरोजगार अध्यापकों ने पंजाब सरकार को 1 अक्तूबर तक का अल्टीमेटम िदया है िक यदि भर्ती शुरू नहीं की तो गुप्त एक्शन िलया जाएगा। बेरोजगार अध्यापक यूनियन के जिला प्रधान गुरप्रीत सिंह मोरिंडा, इन्द्रजीत सिंह, रणजीत सिंह, मोहन सिंह, इंदरवीर सिंह, वरुण कुमार ने कहा कि बादल सरकार टीईटी पास बेरोजगार अध्यापकों पर मेहरवान नहीं हुई और बेरोजगार अध्यापकों का भर्ती की मांग को लेक अभी भी पंचायत विकास भवन में धरना जारी है उन्होंने कहा कि जब भर्ती की मांग को लेकर हमने तलवंडी साबो धरना लगाया था तो उप मुख्यमंत्री सुखबीर िसंह बादल की तरफ से ऐलान किया था 24 अगस्त को भर्ती शुरू कर दी जाएगी। परन्तु अब तक भर्ती शुरू नहीं की है और बेरोजगार अध्यापकों में सरकार के िखलाफ रोष बढ़ रहा है। कािबलेगौर है िक पंजाब सरकार की तरफ से जो 3 बार टीईटी टैस्ट लिया था उसमें पास उम्मीदवारों में केवल 3442 को ही नौकरी दी गई है और बाकी करीब 15000 अध्यापक योग्यता के पास उम्मीदवार नौकरी की उम्मीद में हैं और कई आयु की सीमा पार करने के करीब है। सरकार की तरफ से टीईटी पास केवल 500 उम्मीदवारों को ही नौकरी दी है जबकि सरकार की तरफ से जिला परिषद के अधीन 4901 अध्यापकों की भर्ती को रोक दिया गया है। जिस कारण जिला परिषद को दिए स्कूलों को पिछले शिक्षा विभाग में बदलना है।