- Hindi News
- बस की छत पर चढ़कर सफर कर रहे दो स्टूडेंट्स को लगी चोटें, ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग के आरोप
बस की छत पर चढ़कर सफर कर रहे दो स्टूडेंट्स को लगी चोटें, ड्राइवर पर रैश ड्राइविंग के आरोप
पंजाबरोडवेजकी एक बस की छत पर चढ़कर घड़ूआं से समराला लुधियाना जा रहे दो स्टूडेंट्स एक पेड़ की टहनी से टकराकर घायल हो गए। एक अन्य स्टूडेंट के पगड़ी बांधे होने के कारण उसका बचाव हो गया। घायल होने वाले युवक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घड़ूआं के विद्यार्थी हैं। इन्हें उनके दूसरे साथियों ने सरकारी अस्पताल मोरिंडा में दाखिल करवाया। बस चालक ने किसी नुकसान के भय कारणवश अपनी बस मोरिंडा पुलिस थाने में खड़ी कर दी। घटना संबंधी जानकारी देते हुए सुभजीत सिंह, लवदीप सिंह, मोहित, दीपक, रोहित, जोरा सिंह, मोहित कुमार, सुखमनप्रीत, प्रवेश, अनमोलप्रीत सिंह, जसकरन सिंह, इकबाल सिंह ने कहा कि वह पंजाब रोडवेज की बस पर सवार होकर मोरिंडा की तरफ अा रहे थे। उन्होंने कहा कि उनमें से कई लोग बस में चढ़ने का समय मलने कारण बस की छत पर चढ़ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि बस चालक जानबूझ कर बस को उस तरफ ले जाया जिस तरफ पेड़ अधिक थे। इसके चलते छत पर सफर कर रहे प्रदीप सिंह राजेश कुमार घायल हो गए। जबकि तीसरे छात्र सरबपाल के सिर पर पगड़ी होने कारण उसका बचाव हो गया। उन्होंने मांग की कि सरकार घड़ूआं में बसें रुकने का इंतजाम करे और बस चालक के विरुद्ध लापरवाही बरतने संबंधी बनती कार्रवाई की जाए।
बसों में जबरन चढ़ जाते हैं छात्र: जज
बसचालक जज सिंह ने कहा कि उसका कोई कसूर नहीं। उसे पता ही नहीं चला कि बस की छत पर कोई हादसा हुआ है। जब वह मोरिंडा थाने के पास पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी मिली। बस में रोडवेज के स्टोर का सामन होने कारण कसी नुकसान से सचेत होते हुए उसने बस थाने में ही खड़ी कर दी।
राजेश कुमार पेड़ की टहनी से टकरा कर नीचे गिरकर घायल हो गया।