पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोरिंडा: नालों की सफाई होने से सांस लेने में दिक्कत

मोरिंडा: नालों की सफाई होने से सांस लेने में दिक्कत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरमेंदर्जनों सफाई सेवक होने पर भी अनेक जगहों पर पर्याप्त सफाई नहीं करवाई जा रही है। इसके चलते लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि स्थानीय चमकौर साहिब चौक में बस शैल्टर के साथ समराला चौक की तरफ बहते गंदे पानी के नाले की सफाई करवाए महीनों बीत चुके हैं। इस कारण यहां घास-बूटी पैदा हो रही है। गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं जो बीमारियों को न्यौता दे रहे हैं। गंदे पानी की बदबू के कारण भी लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। लोगों ने मांग की है कि यहां पर सफाई करवाई जाए अौर घास बूटी की कटाई करवाई जाए। लोगों का कहना है कि सफाई कर्मी अगर लगातार सफाई करें तो यह समस्या नहीं आएगी।

मोरिंडा : सफाई कर्मियों द्वारा नहीं की जारी गंदे नालों की सफाई। इससे कई जगहों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं।

चमकौर साहिब चौक के साथ आसपास की सड़कों पर लगे गंदगी के ढेर लोगों के लिए भारी दिक्कतों का कारण बने हुए हैं। इन सड़कों पर पैदा हुई घास बूटी लोगों की दिक्कतों में और अधिक बढ़ोतरी करती है। भीषण गर्मी बारिश के समय तो इस गंदगी के ढेरों से पैदा होती दुर्गंध लोगों के लिए सांस लेने में भी दिक्कत पैदा करती है। यहां गंदगी की सही सफाई गाजर बूटी की कटाई के प्रबंध किए जाएं। -शमशेरसिंह

नप के सफाई कर्मचारी शहर में सफाई करवाने के लिए हर तरफ भेजे जाते हैं। अगर किसी जगह पर ढंग से सफाई नहीं हो रही तो इसे चेक किया जाएगा अौर सफाई करवाई जाएगी। -अशोक कुमार,सेनिटरी इंस्पेक्टर

चमकौर साहिब की तरफ जाती सड़क पर घास गाजर बूटी ने अपना साम्राज्य फैला रखा है। इसे देखते ही अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि यहां महीनों से बूटी की सफाई नहीं करवाई गई। यहां पैदा होते मच्छर ने अासपास के मोहल्ले वालों की नींद हराम कर रखी है। बीमारियां फैलने का भी भय बना हुआ है। यहां गाजर बूटी का कटाई का प्रबंध किया जाए ताकि लोगों को मच्छरों से राहत मिल सके। -दलबीरसिंह

चमकौर साहिब से समराला चौक तक बने गंदे पानी के नाले की सफाई किए महीनों बीत चुके हैं। यहां नाले के गंदे पानी की दुर्गंध दूर दूर तक फैलती है और इसके कारण आसपास की खानपान की दुकानों में भी ग्राहक जाना पसंद नहीं करते। दर्जनों बार नगर परिषद अधिकारियों से कहा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अधिकारियों को लोगों की दिक्कतों का ध्यान रखते हुए सफाई के पूरे प्रबंध किए