- Hindi News
- ढंगराली में दूध उत्पादकों के लिए डेयरी प्रशिक्षण कैंप लगाया
ढंगराली में दूध उत्पादकों के लिए डेयरी प्रशिक्षण कैंप लगाया
ढंगराली में दूध उत्पादकों के लिए डेयरी प्रशिक्षण कैंप लगाया
चेतन भगत |रोपड़
पंजाबडेयरी विकास विभाग बोर्ड की तरफ से दूध उत्पादकों के ज्ञान में वृद्धि, डेयरी फार्मिंग शुरू करने की तकनीकों संबंधी जानकारी देने के लिए गंव ढंगराली ब्लाक मोरिंडा में डेयरी प्रशिक्षण कैंप लगाया गया जिसकी प्रधनागी डिप्टी डायरैक्टर डेयरी जोगिन्द्र सिंह ढिल्लों की तरफ से गई। इस कैंप में 107 के लगभग दूध उतपादकों ने भाग लिया। कैंप के दौरान डा: गुरिन्दर सिंह वािलया वेटनरी अफ़सर ढंगराली ने किसानों को पशुओं की बीमारियों के इलाज के लिए जानकारी दी।
गुरिन्दरपाल सिंह काहलो डेयरी इंस्पेक्टर रोपड़ ने पशु शेड बनाने के बारे में जानकारी दी। दर्शन सिंह तकनीकी सहायक ने कैटलफीड बारे, जतिन कुमार मैनेजर मार्कफैड कपूरथला ने मार्कफैड की तरफ से पशु फीड बनाने वाली फीड के बारे विस्तार से जानकारी दी। जोगिन्द्र सिंह ढिल्लों डिप्टी डायरैक्टर डेयरी की तरफ से विभागीय स्कीमों के बारे बताया गया। परमिन्दर सिंह खैरपुर प्रगतिशील दूध उत्पादक, रमेश कुमार डेयरी विकास इंस्पेक्टर रोपड़ ने दूध उतपादकों को साफ दूध पैदा करने केबारे जानकारी दी और कैंप के दौरान आए 90 कैटलफीड के सैंपल भी टैस्ट किए गए और मौके पर ही टैस्ट रिपोर्टों दी गई।