पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे की रोकथाम के लिए पुलिस ने मांगी पब्लिक से मदद, कार्रवाई का दिया भरोसा

नशे की रोकथाम के लिए पुलिस ने मांगी पब्लिक से मदद, कार्रवाई का दिया भरोसा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्थानीयसिटीपुलिस की ओर से उच्चाधिकारियों केे दिशा-निर्देशों के तहत नशे के इस्तेमाल एवं इसके काले कारोबार को जड़ से खत्म करने की मंशा से वार्ड वाइज लोगों के साथ मीटिंग कर उन्हें जागरूक करने की मुहीम आरंभ की गई है। थाना सिटी प्रभारी हरपाल सिंह के अनुसार डीजीपी सुमेध सिंह सैनी के निर्देशों एवं एसएसपी मोहाली गुरप्रीत सिंह भुल्लर की हिदायतों के तहत एनडीपीएस एक्ट के संबंध में लोगों को जागरूक करने के लिए शहर में वार्ड वाइज मीटिंग का सिलसिला आरंभ किया गया है। मोरिंडा मार्ग पर महक होटल के समीप आयोजित की गई पब्लिक मीटिंग के तहत लोगों को समझाया गया कि यदि कोई भी एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी बेल जंप कर या फिर भगौड़ा है तो उसे समझा-बुझाकर पुलिस अधिकारियों के समक्ष पेश करें। लोगों को जानकारी दी गई कि यदि कोई भी व्यक्ति इलाके में नशे का कारोबार करता या करवाता है एवं यदि शहर का कोई भी कैमिस्ट नशे के धंधे में लिप्त है और लोगों को इसकी किसी भी प्रकार की जानकारी है तो इसके बाबत पुलिस को सूचित करें।

वार्ड वाइज लोगों से पुलिस मीटिंग कर रही है।

लोगों को जागरूक करने की मुहीम शुरू की