पीओ सैल ने काबू किया भगोड़ा
पीओ सैल ने काबू किया भगोड़ा
रोपड़| पीओसैल रोपड़ ने एक भगौ़ड़े को काबू किया है। पीओ सैल के इंचार्ज हरजी राम ने बताया कि 16 सितंबर 2010 को एएसआई ज्ञान सिंह जोकि पुलिस लाइन मोहाली में तैनात था, अपने मुलाजिमों के साथ थाना कुराली के कत्ल केस के दोषियों को सेंट्रल जेल पटियाला मैक्सीमम जेल नाभा से लेकर सरकारी गाड़ी जरिए सेशन कोर्ट रोपड़ में पेश करने के लिए आया था। जो दोशियों को पेश अदालत करके समेत मुलाजिमों के दोषियों को सरकारी गाड़ी जरिए वापस जेल छोड़ने जा रहा था तो जब वो समराला बाईपास मोिरंडा पास पहुंचे तो कत्ल के दोषी हरमनजीत सिंह पुत्र संत सिंह निवासी पडियाला थाना कुराली ने गाड़ी का शीशा खटखटा कर पानी पीने के बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाने लगा तो गाड़ी मे से साथ का कत्ल का दोषी कमलजीत सिंह पुत्र दिलबाग सिंह निवासी डूमछेड़ी थाना मोरिंडा गाड़ी से कूद कर भाग गया था। जो इन दोषियों के खिलाफ थाना मोरिंडा में दोषी को भगाने का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस केस में सुनवाई के अधीन दोषी हरमनजीत सिंह पुत्र संत सिंह निवासी पडियाला थाना कुराली अदालत से गैरहाजिर होने के कारण 4 दिसंबर 2014 को भगौड़ा करार दिया था। जिसकी तलाश हरजी राम इंचार्ज पीओ स्टाफ जिला रोपड़, हवलदार तरसेम सिंह के साथ दोषी हरमनजीत सिंह को पुलिस इमदाद के साथ काबू करके अगली कारवाई के लिए थाना मोिरंडा के हवाले किया है।