पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीदी यादगारों को प्रदेश सरकार ने आठ साल से किया अनदेखा: चन्नी

शहीदी यादगारों को प्रदेश सरकार ने आठ साल से किया अनदेखा: चन्नी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीचमकौर साहिब के ऐतिहासिक प्रोजैक्ट थीम पार्क और सहेड़़ी (मोरिंडा) में छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर की याद को समर्पित यादगारों को पिछले आठ सालों से लटका कर अकाली सरकार ने राजनीतिक सोच और पंथ विरोधी होने का सबूत दिया है। यह बाद हलका विधायक चरनजीत सिंह चन्नी ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी श्री चमकौर साहिब की हुई मीटिंग मेें कही। चन्नी ने कहा कि इस मामले के संबंधी उन्होंने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब भाई गुरबचन सिंह को पत्र लिख कर पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत अन्य अकाली नेताओं जिन्होंने पंथ विरोधी होने का सबूत दिया है को तनखाईया करार देकर सिख पंथ में से निष्कासित करने तथा यादगारों को संत समाज के हवाले करके कारसेवा का कार्य मरम्मल करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि श्री चमकौर साहिब के थीम पार्क को साल 2006 में तब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की तरफ से बहुत तेजी के साथ शुरू करवाया गया था और इस पर 15 करोड़ रुपए खर्च कर पहले चरण को दिसंबर 2006 में ही मुकम्मल करवा दिया था, लेकिन सरकार बदलते ही यादगार का निर्माण बंद हो गया। चन्नी के अलावा इस मीटिंग में जगतार सिंह बुर्ज सीनियर कांग्रेसी नेता, ब्लाक प्रधान करनैल सिंह, रणधीर सिंह ब्लाक प्रधान, शमशेर सिंह मंगी पूर्व समिति मेंबर ने भी इन यादगारों को मुकम्मल करवाने की अपील की। इस से पहले दफ्तर में शहीदों की याद को समर्पित श्री सहज साहिब आरंभ करवाए गए जिन का भोग 22 दिसंबर डाले जाएंगे। इस मौके पर जसवीर सिंह जटाना, काका जटाना,रणजोध सिंह ज्योति, नंबरदार सुरिन्दर सिंह, बलदेव सिंह बावा, गुरप्रीत सिंह महतोत, डॉ. बलविन्दर सिंह धूमेवाल, जसविन्दर सिंह बजीदपुर, रचना राम सरपंच कोटली, मेवा सिंह रोलूमाजरा, तरनजीत सिंह पिप्पलमाजरा, समिति मैंबर निर्मल सिंह सुरतापुर आदि उपस्थित थे।

श्री चमकौर साहिब ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी की बैठक में विधायक चरनजीत सिंह चन्नी अन्य।